Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तेजस्वी ने कसा तंज, नीतीश जी ने बिहार की प्रगति को दुर्गति की अग्नि में झोंक दिया

बिहारियों के जीवन को आबाद करने की बजाय बर्बाद कर दिया नीतीश के शासन में गरीबी, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और पलायन में बिहार अव्वल    Patna :  सीएम नीतीश कुमार बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले प्रगति यात्रा पर निकले हैं. इसको लेकर आरजेडी नेता व पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव आये दिन उन पर हमला बोलते हैं. एक बार फिर तेजस्वी ने नीतीश कुमार पर तंज कसा है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट शेयर कर कहा कि नीतीश जी ने बिहार की प्रगति को दुर्गति की अग्नि में झोंक दिया. https://twitter.com/yadavtejashwi/status/1876831702271897726

बिहार के युवाओं की आशाओं को निराशाओं में बदला

राजद नेता ने एक पोस्टर शेयर कर नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा को लेकर हमला बोला है. पोस्टर में लिखा है कि नीतीश जी की 2 अरब 25 करोड़ 78 लाख की दुर्गति यात्रा. राजद नेता ने अपने पोस्ट में लिखा है कि थके हुए मुख्यमंत्री ने रिटायर्ड अधिकारियों के साथ मिलकर बिहार के युवाओं की आशाओं को निराशाओं में बदल दिया है. विज्ञापनों के माध्यम से सैंकड़ों करोड़ झूठे प्रचार में फूंक रहे हैं.

नीतीश के शासन में गरीबी, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और पलायन में बिहार अव्वल   

पूर्व डिप्टी सीएम ने आगे लिखा कि बिहारियों के जीवन को आबाद करने की बजाय उसे बर्बाद कर दिया है. बिहार की प्रगति को दुर्गति की अग्नि में झोंक दिया है. बेसुध सरकार और उसके मुखिया के नेतृत्व में एक बरसात में ही सैंकड़ों पुल-पुलिया ढह जाते हैं. दो दशक से हर प्रकार की परीक्षाएं पेपर लीक और धांधली की भेंट चढ़ायी जा रही है. महंगाई हर घर-हर परिवार को खा रही है. छोटे बड़े व्यवसायों का व्यवसाय बर्बादी के कगार पर है. इनके शासन में गरीबी, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और पलायन में बिहार अव्वल है.

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/01/Untitled-8-5.jpg">

class="alignnone size-full wp-image-998056" src="
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/01/Untitled-8-5.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही