Search

तेजस्वी यादव ने BJP पर बोला हमला- कहा ये लोग केवल नफरत फैलाना चाहते हैं

Patna: बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार राज्य में विकास का काम कर रही हैं. लेकिन केंद्र सरकार से उन्हें सहयोग नहीं मिल रहा है. दरअसल तेजस्वी यादव नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में पहुंचे थे. जहां वो महागठबंधन सरकार की उपलब्धियां गिना रहे थे. उन्होंने कहा कि हमे युवाओं की चिंता हैं, उन्हें रोजगार देने के लिए हमारी सरकार काम कर रही है. कम समय में महागठबंधन सरकार ने 2 लाख नौकरी का विज्ञापन निकाला है. जो राज्य सरकार की बड़ी उपलब्धी हैं.

बीजेपी पर बोला हमला

तेजस्वी यादव ने राज्य सरकार की तारीफ करते हुए बीजेपी पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार कलम बांटती हैं. जबकि कुछ लोग तलवार बांटने का काम करते हैं. ये लोग देश और राज्य में केवल नफरत फैलाना चाहते हैं. एक बार फिर तेजस्वी यादव ने राज्य को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिलने पर कहा कि ये लोग नहीं चाहते कि राज्य का विकास हो.

इसे भी पढ़ें: बिहार">https://lagatar.in/former-bihar-cm-jitan-ram-manjhi-said-will-not-contest-on-a-single-seat-in-the-lok-sabha-elections/">बिहार

के पूर्व CM जीतन राम मांझी ने कहा- लोकसभा चुनाव में एक भी सीट पर नहीं लड़ेंगे चुनाव
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp