Search

तेजस्वी यादव को दिल्ली HC से झटका, 25 मार्च को CBI के सामने होना होगा पेश

Patna: लैंड फॉर जॉब घोटाला मामले में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव को दिल्ली हाईकोर्ट से भी कोई राहत नहीं मिली है. दिल्ली में सुनवाई के दौरान कोर्ट ने तेजस्वी यादव को अदालत में 25 मार्च को सीबीआई के सामने पेश होने का आदेश दिया है. लैंड फॉर जॉब स्कैम केस में पूछताछ के लिए तेजस्वी यादव को सुबह 10.30 बजे दिल्ली के सीबीआई मुख्यालय में पहुंचना होगा. पेशी के समन को रद्द करने की तेजस्वी की मांग दिल्ली हाईकोर्ट ने ठुकरा दी है.
सुनवाई के दौरान तेजस्वी के वकील ने कहा कि जांच के बहाने बुलाकर सीबीआई गिरफ्तार करना चाहती है. भोला यादव को पूछताछ के लिए बुलाकर गिरफ्तार कर लिया था. फिर सीबीआई ने आश्वस्त किया कि तेजस्वी यादव को वो गिरफ्तार नहीं करेगी. सीबीआई ने कहा कि तेजस्वी यादव शनिवार को जांच में शामिल हो सकते हैं.
इसे भी पढ़ेंदिल्ली">https://lagatar.in/tejashwi-yadav-challenges-cbis-summons-in-delhi-high-court-hearing-today/">दिल्ली

हाईकोर्ट में CBI के समन को तेजस्वी यादव ने दी चुनौती, आज सुनवाई
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp