Search

 
 
 

तेजस्वी यादव के पास कोई मुद्दा नहीं हैः जीतन राम मांझी

 
Patna: बिहार में अगले साल होनेवाले विधानसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी भी सक्रिय हो चुके हैं. वे अब विरोधियों पर भी निशाना साधने में लगे हैं. इसी क्रम में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर निशाना साधा. मांझी ने कहा कि तेजस्वी यादव के पास कुछ नहीं बचा है. उनके पास मुद्दा नहीं है. इसलिए अनाप-शनाप बात बोलते हैं. उनका कोई जनाधार तो है नहीं. माता-पिता के बाद वह राजनीति में आ गए हैं. वहीं जीतन राम मांझी ने तेजस्वी यादव के दावे को भी बकवास कहा. मांझी ने कहा कि नीतीश कुमार का 19 साल का राजनीतिक जीवन हैं उनको कौन चलाएगा? वो बहुत अच्छे से बिहार चला रहे हैं. दरअसल तेजस्वी ने कहा था कि भारतीय जनता पार्टी बिहार का सीएमओ कार्यालय चला रही है. बिहार को अमित शाह कंट्रोल कर रहे हैं. जेडीयू के चार नेता बीजेपी के संपर्क में हैं. इन्हीं बयानों पर जीतन राम मांझी ने यह कहा. दूसरी ओर जीतन राम मांझी ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के द्वारा नीतीश कुमार को भारत रत्न दिए जाने की मांग का भी समर्थन किया. मांझी ने कहा है कि बिल्कुल नीतीश कुमार को भारत रत्न मिलना चाहिए. कहा कि नीतीश कुमार 2025 में एनडीए का चेहरा होंगे. यह बात सभी घटक दलों के नेताओं ने कह दिया है. इसमें कोई शक नहीं है. इसे भी पढ़ें – 28">https://lagatar.in/on-28th-cm-will-give-gift-to-56-lakh-women-amount-of-mainiya-scheme-will-be-transferred/">28

को CM देंगे 56 लाख महिलाओं को तोहफा, मंईयां योजना की राशि होगी ट्रांसफर
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही