Search

 
 
 

पटना लौटते ही एक्शन मूड में नजर आये तेजस्वी यादव, बीजेपी को बड़का झूठा पार्टी बताया

 
Patna : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव दिल्ली से पटना लौट आये हैं. 15 दिवसीय विदेशी दौरे से लौटते ही तेजस्वी एक्शन मूड में नजर आये. इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर जमकर हमला बोला. तेजस्वी ने कहा कि बीजेपी मतलब बड़का झूठा पार्टी है. कहा कि आगामी चुनाव को लेकर भाजपा डरी हुई है. इसलिए यह प्रोपगंडा फैला रही है कि महागठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं है. लेकिन आपको बता दें कि महागठबंधन एक है और हम लोग सब एक है. नीतीश जी के नेतृत्व में महागठबंधन मजबूती के साथ चल रही है. इसमें कोई दो राय वाली बात नहीं है. कहा कि भाजपा वाले तो सबसे ज्यादा लालू जी से डरते हैं. लेकिन लालू जी और नीतीश जी लोहिया और कर्पूरी के शिष्य रहे हैं. ये किसी से डरने वाले नहीं हैं. (पढ़ें, मेदिनीनगर">https://lagatar.in/medininagar-crpf-jawan-commits-suicide-by-shooting-himself-with-service-rifle/">मेदिनीनगर

: CRPF के जवान ने सर्विस राइफल से गोली मारकर आत्महत्या की)

महागठबंधन में फूट डालने की कोशिश की जा रही है

तेजस्वी ने आगे कहा कि चार्जशीट और छापेमारी कर एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है. यह कोई पहला चार्जशीट नहीं है और ना ही अंतिम चार्जशीट है. पहला चार्जशीट 2017 में हुई और अब 2023 आ गया है. जबसे सरकार बनी है तब से महागठबंधन में फूट डालने की कोशिश की जा रही है. लेकिन इससे महागठबंधन में कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है. बीजेपी का यह पुराना खेल है. आगे कहा कि भाजपा में जाने के बाद लोग भ्रष्टाचारी से राजा हरिश्चंद्र बन जाते हैं. आप महाराष्ट्र में ही देख लिजिये. एनडीए सरकार में आते ही वो भ्रष्टाचारी नहीं रहे. इसे भी पढ़ें : पश्चिम">https://lagatar.in/west-bengal-panchayat-elections-repolling-begins-at-696-polling-booths-in-19-districts/">पश्चिम

बंगाल पंचायत चुनाव : 19 जिलों के 696 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान शुरू
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही