Search

तेजस्वी यादव को भ्रष्टाचार के लिए जाना जाता हैः नित्यानंद राय

Patna: बिहार में नीतीश सरकार नौकरी देने के मामले में दूसरी सरकारों के मुकाबले आगे चल रही है. भारी संख्या में बहाली हो रही है. इसे लेकर क्रेडिट लेने की होड़ मची है. इसमें नीतीश के मुकाबले में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव खड़े हैं. अब इसमें केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने भी अपने विचार दिये. वे पटना एयरपोर्ट पर संवाददाताओं के सवालों के जवाब दिये. उन्होंने नौकरियों के क्रेडिट लेने के तेजस्वी यादव के बयान पर टिप्पणी की. नित्यानंद राय ने कहा जो नौकरियां दी गई थी या जो दी जा रही हैं उसका निर्णय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लिया था. किसी भी राज्य में मुख्यमंत्री ही अपनी सरकार के प्रधान होते हैं. राय ने कहा कि तेजस्वी यादव को सिर्फ भ्रष्टाचार के लिए जाना जाता है. राय ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में नौकरियां दी जा रही हैं और बिहार की जनता जय-जय कर रही है. तेजस्वी यादव को यह  समझ लेना चाहिए. नित्यानंद राय ने झारखंड चुनाव पर दावा किया कि झारखंड में एनडीए की सरकार बनने जा रही है. प्रधानमंत्री के भगीरथ प्रयास से वहां बिल्कुल विकास की योजनाएं चल रही हैं. झारखंड में एनडीए की सरकार बनने जा रही है. एनडीए एकजुटता के साथ चुनावी दंगल में है. इसे भी पढ़ें - महाराष्ट्र">https://lagatar.in/maharashtra-dgp-rashmi-shukla-gets-punished-ec-transfers-her-on-congress-complaint/">महाराष्ट्र

 : डीजीपी रश्मि शुक्ला पर गाज गिरी, कांग्रेस की शिकायत पर EC ने ट्रांसफर कर दिया
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//