Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तेजस्वी यादव ही महागठबंधन के सीएम उम्मीदवार हैंः राजद

Patna: बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन में बातचीत का दौर शुरू हो चुका है. बिहार में महागठबंधन में सीएम के चेहरे को और सीट को लेकर कांग्रेस और राजद के बीच कुछ स्पष्ट नहीं हो सका है. जबकि राजद तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री के तौर पर प्रोजेक्ट कर रही है. इस पर राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि तेजस्वी यादव ही महागठबंधन के सीएम उम्मीदवार हैं. बिहार की जनता मुख्यमंत्री बनाने का मन बना चुकी है. आशीर्वाद देने के लिए तैयार है. कौन क्या कह रहा है यह नहीं देख रहे. वहीं कांग्रेस की राय अलग है. तेजस्वी के सीएम फेस को लेकर बिहार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और एमएलसी मदन मोहन झा ने कहा कि कि महागठबंधन में पांच दल हैं सब मिलकर आने वाले दिनों में बैठक करेंगे. तब तय होगा कि महागठबंधन का सीएम उम्मीदवार कौन होगा. अभी इस पर फैसला नहीं हुआ है. मदन ने कहा कि जब कोई बड़ा फैसला होता है तो सभी सहयोगी दलों की सहमति होनी चाहिए. इसलिए सीएम उम्मीदवारी पर अभी कोई निर्णय नहीं हुआ है. कहा कि पटना में महागठबंधन की जो बैठक है उसमें भी मुख्यमंत्री चेहरे पर कोई निर्णय नहीं होगा. उसमें कॉमन मिनिमम प्रोग्राम, को-ऑर्डिनेशन कमेटी पर फैसला हो सकता है. मदन ने कहा कि पिछली बार कांग्रेस सत्तर सीटों पर लड़ी थी. हर पार्टी की ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने की इच्छा होती है. हमारी भी इस बार ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने की इच्छा है. आने वाले दिनों में महागठबंधन में कुछ और सहयोगी दल जुड़ेंगे. महागठबंधन का कुनबा बढ़ेगा. इसे भी पढ़ें – पश्चिम">https://lagatar.in/west-bengal-in-the-conference-of-imams-mamta-said-the-center-is-responsible-for-the-violence-pm-modi-should-rein-in-amit-shah-yogi-is-the-biggest-hedonist/">पश्चिम

बंगाल : इमामों के सम्मेलन में ममता बोली, हिंसा के लिए केंद्र जिम्मेवार, अमित शाह पर लगाम लगायें पीएम मोदी, योगी सबसे बड़ा भोगी..

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही