Search

तेजस्वी यादव ने दिल्ली के सीएम केजरीवाल से की मुलाकात, ट्वीट कर कहा- हम सभी को मिलकर देश बचाना है

Patna : बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव दिल्ली दौरे पर हैं. इस दौरान वो दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की. यह मुलाकात केजरीवाल के आवास में हुई. दोनों नेताओं के बीच कई मुद्दों को लेकर चर्चा हुई. मुलाकात की जानकारी तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर दी. इसे भी पढ़ें - एक्टर">https://lagatar.in/actor-manoj-bajpayee-taunted-cm-nitish-kumar-said-assurance-for-the-construction-of-film-city-for-15-years/">एक्टर

मनोज वाजपेयी ने सीएम नीतीश कुमार पर कसा तंज, कहा- फिल्म सिटी निर्माण को लेकर 15 सालों से मिल रहा आश्वासन

बीजेपी ने देश को पूंजीपतियों के हाथों गिरवी रख दिया 

तेजस्वी यादव ने कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि बीजेपी सरकार ने सार्वजनिक उपक्रमों, संसाधनों, राष्ट्रीय संपत्ति और देश को पूंजीपतियों के हाथों गिरवी रख दिया है. साथ ही उन्होंने कहा कि हम सभी को मिलकर देश बचाना है. डिप्टी सीएम तेजस्वी यावद के ट्वीट का जवाब देते हुए केजरीवाल ने कहा कि तेजस्वी यादव के साथ बैठक के दौरान उन्होंने देश को प्रभावित करने वाले विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की.” दोनों नेताओं के बीच इस मुलाकात को 2024 लोकसभा चुनाव के लिए एकजुटता के तौर पर देखा जा रहा है.

पूरा विपक्ष मोदी सरकार के खिलाफ एकजुट होने में जुटा हुआ है

बता दें कि 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर पूरा विपक्ष मोदी सरकार के खिलाफ एकजुट होने में जुटा हुआ है. ऐसा कहा जा रहा है कि इस चुनाव में मोदी के सामने बिहार के सीएम नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री पद का दावेदार चुना है. हालांकि नीतीश के पीएम कैंडिडेट होने पर पूरे विपक्ष के बीच कंफ्यूजन की स्थिति है.

 लालू यादव पार्टी को लक्ष्य साधने का मंत्र देंगे

गौरतलब है कि तेजस्वी यादव अपने पिता लालू प्रसाद से मिलने दिल्ली गये हुए हैं. तेजस्वी ने सोमवार को ही मां राबड़ी और पिता लालू के साथ की कई तस्वीरें भी साझा की थीं. बीते शनिवार को लालू यादव सिंगापुर से भारत लौटे हैं. हाल ही में उनका किडनी ट्रांसप्लांट हुआ है.लालू प्रसाद भी सिंगापुर से वापस लौट चुके हैं और वह पार्टी को लक्ष्य साधने का मंत्र देंगे. इसे भी पढ़ें - BBC">https://lagatar.in/income-tax-raid-continues-in-bbc-office-even-today-officials-are-investigating-for-the-last-19-hours/">BBC

के ऑफिस में आज भी इनकम टैक्स की छापेमारी जारी, पिछले 19 घंटे से अधिकारी कर रहे जांच [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp