Search

 
 
 

धनबाद के गोविंदपुर में तेजस्वी यादव का भव्य स्वागत, कहा भाजपा की राजनीति जोड़-तोड़ वाली

Dhanbad: राजद नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सोमवार को कोलकाता से पटना लौटने के दौरान धनबाद के गोविंदपुर स्थित एनएच-19  पार्क लेन रिसोर्ट में कुछ देर के लिए रुके. उनके आगमन की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता वहां पहुंच गए और गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया.
 

Dhanbad: राजद नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सोमवार को कोलकाता से पटना लौटने के दौरान धनबाद के गोविंदपुर स्थित एनएच-19  पार्क लेन रिसोर्ट में कुछ देर के लिए रुके. उनके आगमन की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता वहां पहुंच गए और गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया.

 

रिसोर्ट परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला. कार्यकर्ता अपने नेता की एक झलक पाने और उनके साथ सेल्फी लेने के लिए उत्साहित नजर आए. इस दौरान तेजस्वी यादव ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने पर जोर दिया. 

 

बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि पार्टी को बूथ स्तर तक सशक्त बनाना बेहद जरूरी है, ताकि आने वाले समय में बेहतर राजनीतिक प्रदर्शन किया जा सके. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि झारखंड को वे बिहार से अलग नहीं मानते और यहां भी पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. 

 

Uploaded Image

 

बिहार राज्यसभा चुनाव को लेकर भी उन्होंने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि जिन विधायकों ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया उनके कारणों की जांच की जा रही है. कुछ विधायकों द्वारा पारिवारिक कारणों, विशेषकर माता की तबीयत खराब होने की बात कही गई है. जांच पूरी होने के बाद पार्टी उचित निर्णय लेगी.

 

वहीं एनडीए गठबंधन के राज्यसभा प्रत्याशियों की जीत पर उन्होंने भाजपा पर तीखा हमला बोला. तेजस्वी यादव ने कहा कि भाजपा की राजनीति का तरीका जोड़-तोड़ और नकारात्मकता पर आधारित है. उन्होंने आरोप लगाया कि आम जनता महंगाई, बेरोजगारी, गरीबी और पलायन जैसी समस्याओं से जूझ रही है जबकि भाजपा इन मुद्दों से ध्यान भटका रही है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही