Search

 
 
 

मंदिर में चप्‍पल पहनकर जाने पर घिरे तेजस्‍वी यादव, भाजपा ने वीड‍ियो शेयर कर लिखा…

 
Gopalganj : मंदिर में चप्‍पल पहनकर जाने को लेकर ब‍िहार के उपमुख्‍यमंत्री तेजस्‍वी यादव विवादों में घ‍िर गए है. इसको लेकर भाजपा हमलावर हो गई है. बिहार भाजपा के प्रवक्ता निखिल आनंद ने कहा है कि क्या राज्य के उपमुख्यमंत्री का कोई प्रोटोकॉल है या फिर कोई विशेषाधिकार कि वो मंदिर में चप्पल पहनकर जा सकते हैं. निखिल आनंद ने ट्विटर पर एक वीड‍ियो पोस्ट किया है, जिसमें तेजस्वी चप्पल पहनकर मंदिर परिसर में जाते हुए नजर आ रहे हैं, जबकि उनकी सुरक्षा में लगे अफसर और पुलिस कर्मी नंगे पांव दिख रहे हैं. बता दें क‍ि तेजस्‍वी यादव शन‍िवार को गोपालगंज के प्रसिद्ध थावे मंदिर में पूजा करने गए थे. माता मंद‍िर में उन्‍होंने पूजा-अर्चना की. जहां से चप्पल पहनकर मंदिर जाने का उनका वीडियो सामने आया है. इसे भी पढ़ें : सासाराम">https://lagatar.in/woman-and-two-innocent-bodies-found-in-sasaram-husband-and-mother-in-law-arrested/">सासाराम

: घर में मां और दो मासूम की लाश म‍िलने से सनसनी, पत‍ि और सास-ससुर गिरफ्तार
निखिल आनंद ने ट्वीट कर ल‍िखा है- सहयोगी खाली पैर मंदिर परिसर में थे, तो चप्पल पहनने की विशेष सुविधा लेने की तेजस्वी की क्या मंशा थी. भाजपा ने तेजस्वी की धर्मनिरपेक्षता पर सवालिया निशान लगाते हुए पूछा कि क्या तेजस्वी ऐसे ही धर्मनिरपेक्ष बनने की बात करते हैं.   [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही