तेजस्वी यादव का भाजपा पर आरोप, राम मंदिर के बहाने अपनी व पीएम मोदी की कर रहे मार्केटिंग Madhubani : अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला का भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया जा रहा है. इसको लेकर देशवासियों में काफी उत्साह है. सत्ता पक्ष पीएम मोदी की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं. दूसरी तरफ विपक्ष के नेता नरेंद्र मोदी और भाजपा पर निशाना साध रहे हैं. बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने भी मधुबनी के झंझारपुर में एक पार्टी कार्यक्रम में भाजपा पर राम मंदिर के बहाने अपनी और पीएम मोदी की मार्केटिंग करने का आरोप लगाया.
तेजस्वी यादव ने पीएम पर निशाना साधा, कहा-भगवान राम चाहते तो खुद महल बनवा लेते, उनको मोदी जी की क्या जरुरत
Last Updated: Jan 04, 2024 12:00 AM (IST)