Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तेजस्वी यादव ने CBI रेड पर कसा तंज, कहा- विपक्ष में हैं तो छापे भी पड़ेंगे, लालू ने रेलवे का किया था उद्धार

Advertisement
Advertisement
Patna : बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव(Tejashwi Yadav)  ने पिछले दिनों राबड़ी आवास में हुई सीबीआई (CBI) छापेमारी पर तंज कसा है. तेजस्वी यादव ने कहा कि यह छापा न तो पहला है और न ही आखिरी. बता दें कि कुछ दिन पहले राष्ट्रीय जनता दल( RJD) के ठिकानों और राबड़ी देवी (Rabri Devi)  के आवास पर सीबीआई की टीम ने छापेमारी की थी. उस समय तेजस्वी यादव लंदन यात्रा में थे. गुरूवार को वो लंदन से पटना लौटे हैं. तेजस्वी ने कहा कि केंद्र सरकार(Central government )  डराने की कोशिश कर रही है. उन्होंने कहा कि जांच एजेंसियों का गलत इस्तेमाल होता रहा है. यह कोई नई बात नहीं है. पढ़ें - बिहार">https://lagatar.in/category/bihar/">बिहार

की दूसरी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें. 
इसे भी पढ़ें - बोकारो">https://lagatar.in/jharkhand-news-bokaro-voting-for-the-last-phase-of-three-tier-panchayat-elections-started-1099-polling-stations-set-up/">बोकारो

: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतिम चरण की वोटिंग शुरू, बनाये गये 1099 मतदान केंद्र

यह न तो पहला छापा है और न ही अंतिम

बता दें कि तेजस्वी यादव लंदन में आयोजित एक सेमिनार में भाग लेने गये हुए थे. जहां से वो गुरुवार शाम को पत्नी राजश्री संग पटना लौटे हैं. वापस लौटते ही तेजस्वी ने राबड़ी आवास समेत लालू यादव के 16 ठिकानों पर एक साथ की गई छापेमारी पर जमकर बरसे. तेजस्वी ने कहा कि जब हमलोग विपक्ष में हैं तो हमलोग पर ही छापे भी पड़ेंगे. देश की एजेंसियों का गलत इस्तेमाल होता रहा है, यह कोई नई बात नहीं है. नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि यह न तो पहला छापा है और न ही अंतिम. जबतक संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग होगा तब तक छापे पड़ेंगे. तेजस्वी ने कहा कि जो कायर होते हैं, वही ऐसे काम करते हैं. इसे भी पढ़ें - सुबह">https://lagatar.in/morning-news-diary-may-27-saryu-again-bursts-picture-bombs/">सुबह

की न्यूज डायरी।।27 मई।।सरयू ने फिर फोड़ा तस्वीर बम।।रास चुनावःकांग्रेस ने दोहराया दावा।।मलेशिया में फंसे श्रमिकों की वापसी।।दुनिया में तेल संकट की आहट।।समेत कई खबरें और वीडियो।।

लालू ने रेलवे को 90 हजार करोड़ का मुनाफा दिया था

तेजस्वी ने कहा कि सरकार में बैठे लोगों के भ्रष्टाचार पर कभी छापा नहीं पड़ता है. वहीं विपक्ष के लोगों पर बार-बार छापेमारी की जाती है. पहले भी इस मामले की जांच सीबीआई कर चुकी है. जिसमें कुछ नहीं मिला है. इस बार भी नहीं मिला. तेजस्वी यादव ने कहा कि लालू ने रेलवे का उद्धार किया था. लालू ने रेलवे को 90 हजार करोड़ का मुनाफा दिया था. इसके साथ कुलियों को नौकरी दी गई. गरीबों के लिए एसी ट्रेन भी चलायी थी. आज की सरकार ने ट्रेन और प्लेटफॉर्म सब बेच दिया और नौकरियां छीन लीं. इसके बावजूद छापा हमलोगों पर ही पड़ रहा है. इसे भी पढ़ें - CM">https://lagatar.in/cm-asked-for-equal-rights-to-tamil-as-hindi-pm-said-tamil-language-global/">CM

ने मांगा तमिल को हिंदी जैसा समान अधिकार, PM बोले- तमिल भाषा ग्लोबल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही