Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तेजस्वी यादव आज सीबीआई के सामने नहीं होंगे पेश, पत्नी के अस्पताल में भर्ती होने का दिया हवाला

Patna : बिहार के उपमुख्यमंत्री और  राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव को सीबीआई ने जमीन के बदले नौकरी घोटाला मामले में समन भेजकर आज पूछताछ के लिए बुलाया था. लेकिन आज तेजस्वी यादव सीबीआई के सामने पेश नहीं होंगे. एएनआई के अनुसार, तेजस्वी यादव ने पत्नी के अस्पताल में भर्ती होने का हवाला दिया है. बताया जाता है कि ईडी की लंबी पूछताछ के बाद तेजस्वी यादव की गर्भवती पत्नी राजेश्वरी यादव बीपी की समस्या के कारण बेहोश हो गयी थीं. जिसके बाद उन्हें कल ही दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. (पढ़ें, बूढ़ा">https://lagatar.in/reward-naxalites-who-fled-from-budha-pahar-made-the-border-areas-of-palamu-chatra-and-latehar-a-new-hideout/">बूढ़ा

पहाड़ से भागे इनामी नक्सलियों ने पलामू, चतरा और लातेहार के सीमावर्ती क्षेत्रों को बनाया नया ठिकाना)

दूसरी बार भी तेजस्वी यादव सीबीआई के सामने नहीं हुए पेश

बता दें कि सीबीआई ने तेजस्वी यादव को 4 फरवरी को भी समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया था. लेकिन वो सीबीआई के सामने पेश नहीं हुए थे. जिसके बाद एक बार फिर सीबीआई ने तेजस्वी को समन भेजकर तलब किया था. यह दूसरी बार है, जब तेजस्वी सीबीआई के सामने पेश नहीं हुए. इसे भी पढ़ें : सुकेश">https://lagatar.in/another-letter-from-sukesh-chandrasekhar-to-lg-manish-sisodia-getting-vvip-treatment-in-jail/">सुकेश

चंद्रशेखर का LG को और एक पत्र, सिसोदिया को जेल में मिल रहा VVIP ट्रीटमेंट, केजरीवाल झूठ फैला रहे हैं

लालू ने रेल मंत्री रहते हुए नौकरी के बदले लिखवा लीं जमीन

सीबीआई का आरोप है कि 2004 से 2009 के दौरान लालू यादव के रेल मंत्री रहते हुए नौकरी के बदले कथित जमीन घोटाला हुआ था. इस दौरान लालू यादव ने पटना के 12 लोगों को ग्रुप डी में चुपके से नौकरी दी और उनसे अपने परिवार के लोगों के नाम पटना में जमीनें लिखवा लीं. सीबीआई का दावा है कि लालू यादव की पत्नी राबड़ी देवी, बेटी मीसा भारती और हेमा यादव के नाम प्लॉट्स की रजिस्ट्री करायी गयी और जमीन की मामूली कीमत नकद में चुकायी गयी. उधर रेलवे में जिन पदों पर भर्ती हुई, उसका न तो विज्ञापन निकाला गया और न ही सेंट्रल रेलवे को सूचना दी गयी. आवेदन देने के 3 दिन के अंदर नौकरी दे दी गयी.

इसे भी पढ़ें : जाते">https://lagatar.in/satish-kaushik-made-fans-laugh-while-leaving-the-trailer-of-his-last-comedy-show-pop-kaun-released/">जाते

जाते भी फैंस को हंसा गए सतीश कौशिक, रिलीज हुआ उनके आखिरी कॉमेडी शो ‘पॉप कौन’ का ट्रेलर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही