Search

कोरोना को लेकर तेजस्वी यादव ने केंद्र से किये सवाल, जवाब का इंतजार

Patna: कोरोना का दूसरा लहर काफी घातक साबित हो रहा है. इसका असर बिहार में देखा जा रहा है. कोरोना की वजह से बिहार में पिछले 24 घंटों में 27 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं 8690 लोग संक्रमित पाये गये हैं. पटना जिले में कोरोना के सबसे अधिक मामले आये हैं. पटना में 24 घंटे में  2290 मामलों की पुष्टि हुई है.

बेड की कमी

बता दें कि बिहार में कोरोना के बढ़ते मामले पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ट्विटर के जरिये केंद्र सरकार से कई सवाल किये हैं. तेजस्वी ने सोमवार को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया. ट्वीट में उन्होंने कहा कि कोरोना संकट के एक साल बीत जाने के बाद भी केंद्र सरकार ने अब तक क्या ठोस कार्य किया? हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को कितनी मजबूती दी है? PM केयर्स फंड का कहां सदुपयोग हुआ है? आरोग्य सेतु एप कितना कारगर हुआ है? टीकाकरण की गति कछुआ चाल क्यों है? वेंटिलेटर, O2, जरूरी दवाओं, बेड और संजीदगी की कमी क्यों है?

 

उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जब सरकार को जागना चाहिए था, तब कोरोना बीमारी को ही नकार रही थी. फिर ताली-थाली बजवा दिया. जब मामले बढ़े तो गेंद राज्यों के पाले में फेंक दिया. ऐसे में जब केंद्र का कोई दायित्व ही नहीं है तो है यह सरकार किसलिए?

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//