Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तेजस्वी का पीएम मोदी पर तीखा हमला, बिहार दौरे से पहले पूछे 12 कड़े सवाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार दौरे पर आ रहे हैं.  यहां सीवान जिले में पीएम मोदी कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे. पीएम के दौरे से कुछ घंटे पहले आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने एक बार फिर भाजपा और केंद्र सरकार पर हमला बोला है.
Advertisement
Advertisement

Patna :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार दौरे पर आ रहे हैं.  यहां सीवान जिले में पीएम मोदी कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे. पीएम के दौरे से कुछ घंटे पहले आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने एक बार फिर भाजपा और केंद्र सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सुना है पीएम मोदी जी आप जुमले और झूठ लेकर फिर बिहार आ रहे हैं. इसके साथ ही तेजस्वी ने पीएम से 12 तीखे सवाल पूछे हैं, जिनमें बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार और कानून व्यवस्था जैसे गंभीर मुद्दे शामिल हैं. उन्होंने प्रधानमंत्री से अपने भाषण में इनका जवाब देने का आग्रह किया. 

 

तेजस्वी यादव ने पीएम से किए ये सवाल :

  • आप विगत चुनावों में झूठ की चाशनी में लिपटी  200 से अधिक रैलियों को संबोधित कर बिहारियों को भ्रमित करने के सारे पैमाने तोड़ चुके हैं. हमारा विनम्र आग्रह है कि बिहार आने से पहले आप अपने पूर्व के भाषणों और वादों का अवलोकन व विश्लेषण करें. मैं यकीन के साथ कह सकता हूं कि आप स्वयं के भाषण सुन शर्मिंदगी के चलते खुद से ही बात नहीं कर पाएंगे? क्या आप इस आग्रह को स्वीकार करेंगे?
  • क्या आप फिर 2015 से निरंतर की जा रही घोषणाओं के दिखावटी शिलान्यास, उद्घाटन और कार्यारंभ की पुनरावृत्ति करेंगे?
  •  क्या आप बिहारवासियों को स्पष्टीकरण देंगे कि बिहार में 20 वर्षों से और केंद्र में 11 वर्षों से एनडीए की डबल इंजन पॉवर्ड सरकार रहने के बावजूद आपके अपने नीति आयोग एवं भारत सरकार की अनेक मानक एजेंसियों की रिपोर्ट में बिहार गरीबी, बेरोजगारी, प्रति व्यक्ति आय, निवेश, साक्षरता दर एवं औद्योगीकरण में देश में सबसे फिसड्डी राज्य क्यों है?
  • क्या आप सारण प्रमंडल वासियों को बतायेंगे कि श्री लालू प्रसाद जी ने इस प्रमंडल में असंख्य विकास कार्यों सहित जेपी विश्वविद्यालय की स्थापना, तीन बड़े रेलवे कारख़ाने स्थापित किए थे? मढ़ौरा में लालू जी द्वारा स्थापित रेल इंजन कारखाने से अब विदेशों में भी इंजन भेजे जा रहे है?
  • क्या आप बिहारवासियों को बतायेंगे कि एनडीए के 20 वर्षों के शासनकाल में 65000 से अधिक निर्दोष लोगों की हत्याएं हुई है? 25000 लड़कियों के साथ बलात्कार हुए है? क्या आप एनडीए के राक्षसराज की यह उपलब्धि बताने में शरमायेंगे या इसे भूल जाएंगे?
  • क्या आप देशवासियों को बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की अचेत अवस्था की जानकारी देंगे जैसे कि आप ओडिशा के तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री नवीन पटनायक जी के बारे में बताते थे?
  • क्या आज की रैली में आप एनडीए (नेशनल दामाद आयोग) में मनोनीत गठबंधन के जमाईयों को सम्मानित करेंगे?
  • क्या आप बिहार की ध्वस्त विधि व्यवस्था के चलते मुख्यमंत्री आवास और राज भवन के बाहर होने वाली गोलीबारी की घटनाओं की निंदा करने का साहस जुटायेंगे या सुविधाजनक तरीके से 20 वर्षों की सरकार की विफलता को नजरअंदाज करते हुए इसके लिए त्रेता अथवा द्वापर युग में विचरण करते हुए विपक्षियों को कोसेंगे?
  • क्या आप 20 वर्षों की एनडीए सरकार में हुए 2 लाख करोड़ से अधिक की लूट के 100 से ज्यादा घोटालों को गिनायेंगे? सनद रहे पूर्व में आप नीतीश कुमार जी के 33 घोटालों को तो स्वयं अपने मुखारविंद से गिना चुके हैं?
  • क्या आप अपने मुखारविंद से गरीबी, बेरोजगारी, महंगाई, रिश्वत खोरी, पलायन, पेपर लीक और डोमिसाइल नीति जैसे दिव्य, विचारपूर्ण और ज्वलंत मुद्दों का जिक्र करेंगे?
  •  प्रचंड गर्मी में कई जिलों के कर्मचारियों को भीड़ लाने के लिए एनडीए सरकार प्रताड़ित क्यों कर रही है? क्या आप नहीं जानते कि आशा कार्यकर्ता, ममता, आंगनवाड़ी सेविका/सहायिका, जीविका दीदी, विकास मित्र, किसान सलाहकार, तालीमी मरकज़, शिक्षा मित्र, टोला सेवक, शिक्षक इत्यादि पर प्रशासन का अपने खर्चे से भीड़ लाने का दबाव है? आपकी रैली के लिए गरीब इतने कम मानदेय में कैसे गाड़ी का प्रबंध करेंगे? प्रशासन और आपकी रैली के आयोजनकर्ता गरीब कर्मचारियों से गाड़ी के ड्राइवर और गाड़ी का नंबर माँग कर उनको आर्थिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित क्यों कर रहे हैं.
  • सिवान में क्या आप बतायेंगे कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत आतंकियों एवं आतंकियों के संरक्षक पाकिस्तान को कड़ा सबक़ सिखाने की ओर अग्रसर एवं आतुर हमारी बहादुर भारतीय सेना और पराक्रमी वीर जवानों को ट्रंप के सीज़फायर के आदेश पर क्यों रोका गया? विशेषत: जब सारा देश और विपक्ष सरकार एवं सेना के साथ खड़ा था. आपके डियर फ्रेंड ट्रंप ने आपसे पहले ही सीज़फायर की घोषणा क्यों की? हमारे मामलों में पंचायती करने वाला ये ट्रंप होता कौन है?
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही