Search

 
 
 

तेजस्वी का तंज, जमुई रैली में पीएम राजग व भाजपा में व्याप्त परिवारवाद का भी जिक्र करें

 
Patna :   पीएम मोदी आज बिहार दौरे पर हैं. यहां जमुई संसदीय क्षेत्र में पीएम एक रैली को संबोधित करेंगे. इसके बाद राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत होगी. चुनावी अभियान से पहले राजद के नेता व पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने तंज कसा है.  तेजस्वी ने कहा कि पीएम मोदी से उम्मीद है कि राजग में राजनीतिक घरानों से शामिल राजनेताओं की एक सूची जारी कर इस परिवारवाद का भी जिक्र करेंगे.  तेजस्वी यादव ने ‘एक्स’ पर लिखा कि प्रधानमंत्री मोदी जी आज बिहार में प्रथम चरण के चुनाव वाली चार सीटों के लिए प्रचार करने आयेंगे. चारों सीटों पर विशुद्ध सौ प्रतिशत परिवारवादी उम्मीदवार हैं. इनमें से दो कथित क्षेत्रीय परिवारवादी पार्टियों के और दो उम्मीदवार देश की सबसे बड़ी परिवारवादी एवं वंशवादी नेताओं से भरी पड़ी भाजपा पार्टी के है.

राजग के उम्मीदवारों के बारे में विस्तार से बताया

तेजस्वी ने अपने पोस्ट में राजग के उम्मीदवारों के बारे में विस्तार से बताया है. 1. जमुई- अरुण भारती- पूर्व एमएलसी ज्योति पासवान के सुपुत्र एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व॰ रामविलास पासवान जी के दामाद एवं एलजेपी (आर) के एमपी व वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष के जीजा जी. 2. औरंगाबाद- सुशील कुमार सिंह, एमपी- पूर्व एमपी राम नरेश सिंह के बेटे. 3.  गया- पूर्व सीएम श्री जीतनराम मांझी जी - मंत्री व एमएलसी संतोष सुमन के पिता तथा हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष की एमएलए सास ज्योति देवी के समधी. 4. नवादा- विवेक ठाकुर, एमपी- पूर्व केंद्रीय मंत्री व एक्स एमपी श्री सीपी ठाकुर जी के बेटे तेजस्वी ने आगे लिखा कि इसके अलावा अभी तक घोषित उम्मीदवारों में निम्नलिखित भी विशुद्ध परिवारवादी उम्मीदवार है. आशा है प्रधानमंत्री जी इस परिवारवाद के बारे में भी जिक्र करेंगे. 5. पटना साहिब- रविशंकर प्रसाद, एमपी- पूर्व मंत्री व एमएलए ठाकुर प्रसाद के बेटे. 6. सासाराम- शिवेश राम- पूर्व केंद्रीय मंत्री व एक्स एमपी मुन्नी लाल के बेटे. 7. हाजीपुर- चिराग पासवान एमपी- पूर्व केंद्रीय मंत्री व एक्स एमपी स्व. श्री रामविलास पासवान जी के बेटे. 8. समस्तीपुर- शांभवी चौधरी- मंत्री व एमएलसी अशोक चौधरी की बेटी और पूर्व मंत्री व एमएलए स्व. महावीर चौधरी जी की पौत्री. 9.  शिवहर- लवली आनंद एक्स एमपी- पूर्व एमपी की पत्नी तथा वर्तमान एमएलए की मम्मी. 10. वाल्मीकिनगर- सुनील कुमार, एमपी- पूर्व मंत्री व एक्स एमपी वैद्यनाथ महतो के बेटे. 11.  प. चंपारण- संजय जायसवाल, एमपी- पूर्व एमपी मदन जायसवाल के बेटे. 12.  मधुबनी-- अशोक यादव, एमपी- पूर्व मंत्री व एक्स एमपी हुकुमदेव यादव के बेटे. 13. वैशाली- वीणा देवी, एमपी-जेडीयू एमएलसी दिनेश सिंह की पत्नी. 14. सीवान- विजय लक्ष्मी- पूर्व एमएलए रमेश कुशवाहा की पत्नी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही