Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तेजस्वी ने गिनाए मोदी सरकार के दोहरे मापदंड, कहा-ये मां-बहन का अपमान करें तो वाहवाही मिलती

Patna :   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत माता पर कथित टिप्पणी को लेकर बिहार की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. इस बीच राजद नेता और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर कर बीजेपी और पीएम मोदी पर निशाना साधा है.  

 

मां तो मां होती है

तेजस्वी यादव ने अपने पोस्ट की शुरुआत लिखा कि मां तो मां होती है. मां शब्द जुबान पर आते ही कितना सुकून मिलता है. जो बेजुबान हैं, मां तो उनकी भी होती है. किसी को भी किसी की मां, बहन, बेटी के प्रति अपशब्द नहीं बोलना चाहिए. 

 

 

मोदी सरकार पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप

तेजस्वी यादव ने अपने पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा नेतृत्व पर दोहरे चरित्र अपनाने का आरोप लगाया. उन्होंने कई पुराने मामलों का जिक्र करते हुए पीएम मोदी को घेरने की कोशिश की गई. 

 

मोदी जी किसी की मां का अपमान करें तो वाह-वाह 

  • पीएम मोदी जी महिलाओं और लड़कियों से ब्लात्कार करने वाले प्रज्वल रेवन्ना का प्रचार कर उसे जिताने की अपील करें तो वह मोदी जी का मास्टर स्ट्रोक.   
  • मोदी जी किसी की मां को 50 करोड़ की गर्लफ्रेंड बोले तो मोदी जी को वाहवाही मिलती है.
  • अगर पीएम मोदी देश के लिए शहादत दे चुके साहसी पीएम की पत्नी और नेता प्रतिपक्ष की मां को विधवा और जर्सी गाय कहते हैं तो बेशर्म लोग कहेंगे कि मोदी जी ने शानदार भाषण दिया है।.
  • मोदी जी ने सीएम नीतीश कुमार की पैदाइश पर सवाल उठाये और कहे कि इनका DNA ही खराब है यानी इनका खून ही खराब और गलत है तो वह सही है. जेडीयू के लोग बताए जो नख और बाल काट PMO को भेजे थे उनकी रिपोर्ट आ गई है क्या?
  • मोदी जी के सचेतक ने कुछ दिन पहले बिहार विधानसभा में मेरी मां को गाली दी तो मोदी जी ने उसकी पीठ थपथपाई. फिर वो कहे कि मोदी महान!
  • एक बीजेपी नेता ने राजद प्रवक्ता को साड़ी-साया खोल सरेआम सड़क पर ब्लात्कार की धमकी दें तो मोदी जी उसे सम्मानित करते हुए अपने जहाज तक बुलाते हैं.
  • बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल कल टेसू बहा रहे थे, वही आदमी कुछ दिन पहले कह रहे थे कि उनसे बड़ा गालीबाज कोई नहीं है और वह गालियों की चलती फिरती दुकान है.

मणिपुर, किसान आंदोलन और मजदूरों की दुर्दशा का भी किया जिक्र

  • तेजस्वी यादव ने देश के विभिन्न संवेदनशील मुद्दों का उल्लेख करते हुए भाजपा पर मौन धारण करने का आरोप लगाया है.
  • मणिपुर में भाजपाइयों ने महिलाओं को निवस्त्र घुमाया, क्या वो किसी की मां नहीं थी. 
  • गुजरात में बिहारियों को गाली देने और बेरोजगारों व युवाओं को लाठी डंडे से पीटा जाता है, तब इनके टेसू नहीं निकलते हैं.
  • किसान आंदोलन में हजारों किसानों की मौत, किसान-नौजवान की आत्महत्या, पुलवामा-पहलगाम और गलवान में लाखों सैन्य जवान मारे गए,  लॉकडाउन में पैदल चलने के कारण लाखों मजदूर मारे गए, तब इनके टेसू नहीं निकले.
  • तेजस्वी ने लिखा कि ये दोहरे चरित्र के लोग हैं. उन्होंने दावा किया किया कि भाजपा और एनडीए वोट चोरी से ध्यान हटाने के लिए प्रपंच रच रहे हैं. अंत में तेजस्वी ने कहा कि मां तो मां होती है. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही