Search

 
 
 

तेजस्वी का शाह को पत्र, अर्धसैनिक बलों को सेना के बराबर सम्मान देने की मांग

 
Patna :  बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है. इस पत्र में उन्होंने अर्धसैनिक बलों (सीआरपीएफ, बीएसएफ, आईटीबीपी, सीआईएसएफ, एसएसबी और असम राइफल्स) के जवानों को सेना के जवानों के बराबर सम्मान, मुआवजा और सामाजिक सुरक्षा देने की मांग की है. तेजस्वी ने कहा कि सीमा की रक्षा और आंतरिक सुरक्षा में योगदान देने वाले इन बलों के जवान अपनी जान की बाpr लगाते हैं, लेकिन उनके बलिदान को उतना सम्मान नहीं मिलता जितना थलसेना, वायुसेना और नौसेना के जवानों को मिलता है. यह भेदभाव अब खत्म किया जाना चाहिए.
तेजस्वी की प्रमुख मांगें : अर्धसैनिक बलों के शहीदों को `बैटल कैजुअल्टी` घोषित किया जाए, ताकि उनके परिजनों को सेना के शहीदों के समान मुआवजा और सुविधाएं मिल सकें. सरकारी नौकरी, पेंशन और सामाजिक सुरक्षा में समानता सुनिश्चित की जाए. Liberalised Pension Scheme को अर्धसैनिक बलों के शहीदों के परिवारों के लिए स्वतः लागू किया जाए. ‘वन रैंक वन पेंशन’ योजना का लाभ समान परिस्थितियों में तैनात अर्धसैनिक बलों को भी दिया जाए.
तेजस्वी यादव ने कहा कि यह सिर्फ संवैधानिक नहीं, बल्कि नैतिक जिम्मेदारी भी है कि जो जवान देश की रक्षा में बराबरी से खड़े हैं, उन्हें भी बराबरी का सम्मान दिया जाए. उन्होंने केंद्र सरकार से इस दिशा में त्वरित और ठोस कदम उठाने की अपील की है. इसे भी पढ़ें : बाढ़">https://lagatar.in/bihar-government-on-alert-regarding-possible-flood-cm-nitish-holds-review-meeting-with-officials/">बाढ़

से निपटने को तैयार बिहार, CM नीतीश ने उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही