Search

 
 
 

4 से शुरू होगी तेजस्वी यादव की कार्यकर्ता संवाद यात्रा

 
Patna: बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की यात्रा शुरू होने वाली है. इस बार कार्यकर्ता संवाद यात्रा 4 दिसंबर से मुंगेर से शुरू होगी. इसे लेकर तैयारी की जा रही है. झारखंड विधानसभा चुनाव और बिहार उपचुनाव को लेकर तेजस्वी यादव की यात्रा स्थगित हो गई थी. तेजस्वी 3 दिसंबर को पटना से मुंगेर के लिए रवाना होंगे. वहां से 4 दिसंबर को मुंगेर से यात्रा शुरू करेंगे. राजद ने तेजस्वी की यात्रा को शेड्यूल जारी कर दिया है. तेजस्वी मुंगेर में कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे. 5 दिसंबर को तेजस्वी खगड़िया, 6 दिसंबर को बेगूसराय और 7 दिसंबर को लखीसराय और शेखपुरा में कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे. फिर कुछ दिन रुकने के बाद 15 दिसंबर से तेजस्वी तीसरे चरण के कार्यकर्ता संवाद यात्रा पर निकलेंगे. 15 दिसंबर को सुपौल, 16 दिसंबर को सहरसा, 17 दिसंबर को मधेपुरा, 18 दिसंबर को अररिया, 19 दिसंबर को किशनगंज, 20 दिसंबर को पूर्णिया, 21 दिसंबर को कटिहार तो वहीं 22 दिसंबर को भागलपुर में तेजस्वी कार्यकर्ता संवाद यात्रा करेंगे. राजद के प्रदेश प्रधान महासचिव रणविजय साहू ने तेजस्वी के कार्यक्रम का शेड्यूल जारी किया है। प्रदेश प्रधान महासचिव ने सभी जिलों के कार्यकर्ताओं से तेजस्वी की यात्रा के लिए तैयारी करने की अपील की है. बता दें कि तेजस्वी सभी जिलों में जाकर कार्यकर्ताओं से संवाद कर रहे हैं. इस दौरान तेजस्वी कार्यकर्ताओं से बात कर पार्टी की कमियों को दूर करने की कोशिश कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें - भारत">https://lagatar.in/the-popularity-of-aif-investment-is-increasing-not-only-domestic-investors-but-fpis-are-also-investing/">भारत

में AIF निवेश की बढ़ रही लोकप्रियता, वित्त वर्ष 2025 की पहली छमाही में 4.49 लाख करोड़ का निवेश
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही