Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Tejasswi का इंटेंस अवतार,साइको सैयां के ट्रेलर में रवि किशन के साथ मचाया धमाल

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश अब ओटीटी पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं. उनकी नई फिल्म 'साइको सैयां' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसे दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. यह फिल्म 25 फरवरी से अमेज़न एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम होगी.
Advertisement
Advertisement

Lagatar desk : टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश अब ओटीटी पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं. उनकी नई फिल्म 'साइको सैयां' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसे दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. यह फिल्म 25 फरवरी से अमेज़न एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम होगी.

 

क्या है 'साइको सैयां' की कहानी

‘साइको सैयां’ एक रोमांटिक लव स्टोरी के रूप में शुरू होती है, लेकिन धीरे-धीरे यह जुनून, जलन और पजेसिवनेस की खतरनाक कहानी बन जाती है.कहानी में प्यार हदें पार कर जाता है और एक ऐसा मोड़ लेता है, जहां रिश्ते का जुनून साइको व्यवहार में बदल जाता है. जैसे-जैसे भावनाएं गहराती हैं, हालात और भी खतरनाक होते जाते हैं.

 ट्रेलर में क्या खास

ट्रेलर में कार्तिक पांडे नाम का लड़का दिखाया गया है, जो उज्जैन का रहने वाला है और शायरी का शौकीन है. उसकी मुलाकात चारू (तेजस्वी प्रकाश) से होती है.कार्तिक चारू के प्यार में इस कदर डूब जाता है कि उसकी दुनिया उसी के इर्द-गिर्द घूमने लगती है. वक्त के साथ उसका प्यार जुनून में बदल जाता है.कहानी में असली ट्विस्ट तब आता है जब हंत्री चौहान की एंट्री होती है, जो कहानी में थ्रिल और खतरे का नया मोड देता है.

 

कास्ट और क्रू

फिल्म में तेजस्वी प्रकाश के साथ दमदार कलाकारों की टोली है: रवि किशन ,अश्विनी कालसेकर,सुरभि चांदना ,अनुद सिंह ढाका ,सृष्टि श्रीवास्तव ,वरुण भगतफिल्म का निर्देशन अजय भुयान ने किया है, जबकि प्रोड्यूसर हैं सौरभ तिवारी, सुमित चौधरी, केवल सेठी और हितेश भाटिया.

 

ट्रेलर पर फैंस का रिएक्शन

ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर फैंस ने तेजस्वी की एक्टिंग की जमकर तारीफ की है. कई यूजर्स ने उन्हें दमदार और कमाल की एक्ट्रेस बताया है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही