Search

 
 
 

भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ के समर्थन में बाइक रैली, तेजस्वी सूर्या शामिल हुए, कहा, भ्रष्टाचार में डूबी है झारखंड सरकार

 
  Ranchi :  भारतीय जनता युवा मोरचा (भाजयुमो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने कहा कि झारखंड सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है. भ्रष्टाचार के कारण झारखंड शर्मसार हुआ है. झारखंड में कानून व्यवस्था चौपट है. यहां की बहन- बेटियां सुरक्षित नहीं हैं. कानून व्यवस्था खत्म हो गयी है. अत्याचार चरम पर है. मंत्री के करीबियों के यहां से नोटों के बंडल मिल रहे हैं. तेजस्वी सूर्या बुधवार को रांची से भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ के समर्थन में निकाली गयी बाइक रैली में शामिल हुए. इससे पहले बिरसा चौक पहुंचकर बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया.

झारखंड सरकार ने युवाओं के साथ विश्वासघात किया 

तेजस्वी ने कहा कि झारखंड सरकार युवा विरोधी है. इसने यहां के युवाओं के साथ विश्वासघात किया है. सरकार ने वादा किया था कि हर साल 5 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देंगे. जब तक नौकरी नहीं मिलेगी तब तक 7000 रुपए महीना बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा. नौकरी व बेरोजगारी भत्ता की जगह पेपर लीक कराए जा रहे हैं. देश अबकी बार 400 पार के लक्ष्य को पूरा करेगा. युवा शक्ति विकसित भारत की मोदी की गारंटी को पूरा करने के लिए संकल्पित है. जिस तरह से पूरे देश में मोदी की लहर है इस बार निश्चित रूप से हम 400 का लक्ष्य पर करेंगे विपक्ष के पास ना कोई नीति है, ना कोई नेता. इसलिए 25 मई को बीजेपी को वोट करें.

बिरसा चौक से  बाइक रैली निकाली गयी

रांची के बिरसा चौक से रांची महानगर भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष रोमित नारायण के नेतृत्व में बाइक रैली निकाली गयी. इसमें तेजस्वी सूर्या के साथ रांची के सांसद संजय सेठ, भारतीय जनता युवा मोर्चा झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष शशांक राज, पूर्व युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विनय जायसवाल, केके गुप्ता सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही