Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तेलंगाना विधानसभा चुनाव : राहुल, प्रियंका आज बस यात्रा के साथ प्रचार अभियान का शुभारंभ करेंगे

Advertisement
Advertisement
 Hyderabad : कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी बुधवार को तेलंगाना में बस यात्रा के साथ विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पार्टी के प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे. तेलंगाना में विधानसभा चुनाव के लिए 30 नवंबर को मतदान होगा और मतगणना तीन दिसंबर को होगी.                                   ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

   नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

साढ़े तीन बजे बेगमपेट हवाईअड्डा पहुंचेंगे

पार्टी सूत्रों ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के दोनों नेता विशेष विमान से दोपहर साढ़े तीन बजे बेगमपेट हवाईअड्डा पहुंचेंगे और हेलीकॉप्टर से रामप्पा मंदिर के लिए रवाना होंगे. मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद वे बस यात्रा शुरू करेंगे और इसके बाद एक रैली को संबोधित करेंगे. इस दौरान दोनों नेता महिलाओं के साथ बातचीत भी करेंगे. उन्होंने बताया कि रैली के बाद प्रियंका दिल्ली लौट जायेगी लेकिन राहुल राज्य में होने वाले कार्यक्रमों में शामिल होंगे.

राहुल गांधी आज रात भूपालपल्ली में रुकेंगे

मुलुगु से कांग्रेस विधायक दानासारी अनसूया ने पीटीआई-भाषा को बताया कि राहुल गांधी आज रात भूपालपल्ली में रुकेंगे. बता दें कि दानासारी अनसूया सीथक्का के नाम से मशहूर हैं. उन्होंने कहा, राहुल और प्रियंका साढ़े चार बजे रामप्पा मंदिर पहुंचेंगे. पांच बजे जनसभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद भूपालपल्ली तक लगभग 30 किलोमीटर की बस यात्रा में शामिल होंगे.

तीन दिवसीय यात्रा आठ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों से गुजरेगी

कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, 18 अक्टूबर से शुरू होने वाली तीन दिवसीय यात्रा आठ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों से गुजरेगी. राहुल 19 अक्टूबर को सरकारी खनन कंपनी सिंगरेनी कोलियरीज के कर्मचारियों से मिलेंगे और पेद्दापल्ली एवं करीमनगर में सार्वजनिक बैठकों में भाग लेंगे. वह करीमनगर में ही रात्रि विश्राम करेंगे. कांग्रेस नेता 20 अक्टूबर को जगतियाल में किसानों की बैठक में भाग लेंगे और आर्मूर एवं निजामाबाद सहित अन्य स्थानों पर कार्यक्रमों में भाग लेंगे.

तेलंगाना के लोग उन्हें चुनावी गांधी करार दे रहे हैं

BRS नेता के कविता ने कहा कि राहुल गांधी, सोनिया गांधी ने कभी भी तेलंगाना के बारे में बात नहीं की, इसलिए तेलंगाना के लोग कांग्रेस पार्टी पर विश्वास नहीं करते हैं.  कांग्रेस ने हमेशा हमें धोखा दिया है.  राहुल गांधी सिर्फ चुनाव के समय यात्रा कर रहे हैं, आज तेलंगाना के लोग उन्हें चुनावी गांधी` करार दे रहे हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही