Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तेलंगाना के सीएम ने पीएम मोदी को बड़ा भाई कहा, गुजरात की तरह विकास करने की इच्छा जताई, सहयोग मांगा

Advertisement
Advertisement
Hyderabad : प्रधानमंत्री मोदी ने आज सोमवार को तेलंगाना में बिजली, रेल और सड़क क्षेत्रों से संबंधित कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. इन विकास परियोजनाओं की लागत 56,000 करोड़ रुपये से अधिक है. पीएम के साथ मंच पर मौजूद तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने पीएम मोदी को अपना बड़ा भाई करार दिया. इस क्रम में उन्होंने तेलंगाना का गुजरात जैसा विकास करने के लिए पीएम मोदी से सहयोग की याचना की. जान लें कि तेलंगाना में कांग्रेस का सरकार है. ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

    नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

कांग्रेस शासित राज्य तेलंगाना केंद्र के साथ टकराव नहीं चाहता

सीएम रेवंत रेड्डी ने कहा, हमारे लिए पीएम का मतलब बड़ा भाई है. कहा कि अगर बड़े भाई की मदद रहे तो सभी राज्यों के सीएम अपने क्षेत्र में तरक्की कर सकते हैं. रेड्डी ने पीएम से आग्रह किया कि कि तेलंगाना को भी गुजरात की तरह आगे जाना है, तो हमें आपकी मदद का दरकार है. अगर आप 5 ट्रिलियन इकोनॉमी की दिशा में सोच रहे हैं तो इसमें 5 मेट्रो सिटी का सहयोग भी जरूरी हो जाता है. इसमें हैदराबाद भी शामिल है. रेड्डी ने साफ किया कि कांग्रेस शासित राज्य तेलंगाना केंद्र के साथ टकराव नहीं चाहता, सौहार्दपूर्ण रिश्ते चाहता है. उन्होंने कहा, तेलंगाना पांच हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने के महत्वाकांक्षी लक्ष्य में योगदान देगा.

पीएम मोदी ने कहा, 56,000 करोड़ की परियोजनाएं विकास की नयी इबारत लिखेंगी

इससे पहले पीएम मोदी ने कहा, 56,000 करोड़ रुपये की परियोजनाएं विकास की नयी इबारत लिखेंगी. कहा कि आज भारत दुनिया का एकमात्र देश है जो पिछली तिमाही में 8.4 प्रतिशत की वृद्धि के साथ एक बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में उभरा है. भारत की विकास दर 3-4 दिनों से दुनिया भर में चर्चा का विषय बनी हुई है. इस क्रम में कहा, इस गति से भारत जल्द ही दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही