Search

 
 
 

तेलंगाना CM के चंद्रशेखर राव की बेटी के कविता का जंतर-मंतर पर अनशन शुरू, ईडी ने 11 को तलब किया है

 
NewDelhi : तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी के कविता आज शुक्रवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक दिवसीय भूख हड़ताल(अनशन) पर बैठ गयी हैं. खबर है कि 12 राजनीतिक दलों की सदस्य इस अनशन में शामिल हैं. इस अनशन को विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन माना जा रहा है. जानकारी दी गयी है कि महिला आरक्षण विधेयक लाने के लिए अनशन किया जा रहा है. इस विधेयक के अनुसार लोकसभा में 33 फ़ीसदी सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होनी चाहिए. इसे भी पढ़ें : केरल">https://lagatar.in/kerala-in-gold-smuggling-case-swapna-suresh-said-she-received-death-threats-offered-30-crores/">केरल

: सोना तस्करी केस में स्वप्ना सुरेश का आरोप, जान से मारने की धमकी मिली, देश छोड़ने के लिए 30 करोड़ की पेशकश

कविता को ईडी ने समन किया है

अनशन में के कविता की पार्टी बीआरएस के अलावा, आम आदमी पार्टी, शिवसेना, अकाली दल, पीडीपी, नेशनल कॉन्फ़्रेंस, जनता दल यूनाइडेट, एनसीपी, सीपीआई, सीपीएम, समाजवादी पार्टी, आरएलडी  शामिल हैं.  कल गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीआरएस नेता के कविता ने कहा था कि दिल्ली की शराब नीति के मामले में मुझे समन किया गया है.अगर केंद्रीय जांच एजेंसी(ED) मुझसे पूछताछ करना चाहती है तो एक महिला होने के नाते क़ानूनन ये मेरा अधिकार है कि पूछताछ मेरे आवास पर हो. इसे भी पढ़ें :  दिल्ली">https://lagatar.in/ed-raids-15-locations-of-lalu-yadav-from-delhi-to-bihar/">दिल्ली

से बिहार तक लालू यादव के 15 ठिकानों पर ED के छापे

9 मार्च को मुझे ईडी ने समन किया

के कविता  ने कहा कि दो मार्च को हमने घोषणा की थी कि महिला आरक्षण विधेयक को लेकर हम भूख हड़ताल करेंगे. 9 मार्च को मुझे ईडी ने समन किया. मैंने कहा कि 16 मार्च को इसे किया जाये, लेकिन पता नहीं उन्हें क्या जल्दी है. बाद में 11 मार्च को वो लोग राज़ी हुए. मैंने कहा मेरे आवास पर ईडी आ कर पूछताछ करे लेकिन उन्होंने कहा कि आप ईडी कार्यालय आइए. जान लें कि बीआरएस इस समन को लेकर केंद्र सरकार पर हमलावर है. कल पार्टी ने कहा था कि ये ईडी का नहीं मोदी का समन है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही