Search

 
 
 

तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी बैकफुट पर, केंद्र सरकार ने अमेरिका जाने की परमिशन नहीं दी

National News : रेवंत रेड्डी इन दिनों लंदन में हैं. उन्हें बोस्टन(अमेरिका) की यात्रा करनी थी. वहां से 30 अगस्त को हैदराबाद लौटना था.अमेरिका जाने की अनुमति नहीं मिलने के कारण वे विवश होकर 23 अगस्त को सीधे हैदराबाद लौट आयेंगे.
 
तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी (फाइल फोटो)

National News : केंद्र सरकार ने  तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी को अमेरिका जाने की मंजूरी नहीं दी है, मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) ने शुक्रवार को यह जानकारी साझा की है. 

 

 

दरअसल रेवंत रेड्डी इन दिनों लंदन में हैं. उन्हें बोस्टन(अमेरिका) की यात्रा करनी थी. वहां से 30 अगस्त को हैदराबाद लौटना था.अमेरिका जाने की अनुमति नहीं मिलने के कारण वे विवश होकर 23 अगस्त को सीधे हैदराबाद लौट आयेंगे. 

 

नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

तेलंगाना CMO के अनुसार रेवंत रेड्डी के नेतृत्व वाला तेलंगाना राइजिंग प्रतिनिधिमंडल अमेरिका दौरा रद्द हो गया है.आरोप लगाया कि विदेश मंत्रालय ने राजनीतिक आधार पर क्लियरेंस देने से इनकार कर दिया. 

 

खबरों केअनुसार तेलंगाना सरकार ने नियमानुसार इंग्लैंड और अमेरिका यात्रा पर जाने के लिए केंद्र सरकार से  मंजूरी मांगी थी, लेकिन केवल UK (इंग्लैंड) दौरे को मंजूरी मिली. डेलीगेशन के UK पहुंचने के बाद केंद्र ने जानकारी दी.किअमेरिका दौरे की मंजूरी नहीं मिल सकती 

 

बता दें कि रेवंत रेड्डी 20 अगस्त को लंदन पहुंचे थे. ऑक्सफोर्ड, कैम्ब्रिज, यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन और लंदन बिजनेस स्कूल में उनका कार्यक्रम था. 24 अगस्त को अमेरिका रवाना होना था. वहां हार्वर्ड यूनिवर्सिटी और MIT जाना तय था.

 

इस क्रम में 25 अगस्त को बोस्टन में वर्जीनिया टेक की टीम से चर्चा करनी थी. 26 अगस्त को न्यूयॉर्क में इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के US चैप्टर के कार्यक्रम में सहभागिता करनी थी.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट में अपनी राय साझा करें.

 

 

 
 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही