Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मस्जिदों की खुदाई की बात पर तेलंगाना की सियासत में उबाल, विपक्षी दलों ने भाजपा सांसद पर FIR दर्ज करने की मांग की

Advertisement
Advertisement
Hyderabad : तेलंगाना के भाजपा अध्यक्ष बंदी संजय कुमार पर हेट स्पीच मामले में FIR दर्ज करने की मांग हो रही है. जान लें कि करीमनगर में बुधवार को संजय कुमार ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि प्रदेश में मस्जिदों की खुदाई कराई जाये. इसके साथ ही उर्दू भाषा को लेकर भी टिप्पणी की दी.   कहा था कि राज्य की सभी मस्जिदों की खुदाई करवाई जाये, अगर वहां शिवलिंग मिलते हैं तो मुसलमानों को इन मस्जिदों को हिंदुओं को सौंपना होगा.  अगर वहां शव मिलते हैं, तो मुसलमान उन पर दावा कर सकते हैं. उनके बयान के बाद तेलंगाना की सियासत में उबाल आ गया है. खबर है कि कांग्रेस, AIMIM सहित मजलिस बचाओ तहरीक (MBT) ने बंदी संजय कुमार के खिलाफ हल्ला बोल दिया है. इसे भी पढ़ें : भारतीय">https://lagatar.in/indian-author-gitanjali-shrees-tomb-of-sand-wins-international-booker-prize-of-50000-pound/">भारतीय

लेखिका गीतांजलि श्री की Tomb of Sand ने जीता 50,000 पाउंड का अंतरराष्ट्रीय बुकर प्राइज

बंदी संजय नफरत फैला रहे हैं 

AIMIM ने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार ने 8 साल में तेलंगाना के लोगों के लिए कुछ नहीं किया, इसलिए बंदी संजय को नफरत फैलाने की जरूरत महसूस हो रही है. MBT ने बंदी के खिलाफ FIR दर्ज किये जाने की मांग की है. साथ ही विरोध प्रदर्शन की चेतावनी भी दी है. कहा कि तेलंगाना डीजीपी करीमनगर में हुई इस तरह की घटनाओं को रोकने और तेलंगाना के सांप्रदायिक सद्भाव की रक्षा के लिए कार्रवाई करे. इसे भी पढ़ें :  सुबह">https://lagatar.in/morning-news-diary-may-27-saryu-again-bursts-picture-bombs/">सुबह

की न्यूज डायरी।।27 मई।।सरयू ने फिर फोड़ा तस्वीर बम।।रास चुनावःकांग्रेस ने दोहराया दावा।।मलेशिया में फंसे श्रमिकों की वापसी।।दुनिया में तेल संकट की आहट।।समेत कई खबरें और वीडियो।।

 इस्लाम और मुसलमानों को लेकर भड़काऊ भाषण दिया गया

MBT नेता अमजदुल्लाह खान द्वारा पुलिस में की गयी शिकायत में कहा है कि हिंदू एकता रैली के नाम पर बुधवार को करीमनगर में आयोजित एक सभा में भाजपा अध्यक्ष बंदी संजय कुमार ने हिंदु-मुसलमानों के बीच सांप्रदायिक नफरत फैलाने की कोशिश की. आरोप लगाया कि इस्लाम और मुसलमानों को लेकर भड़काऊ भाषण दिया गया. उन्होंने तेलंगाना में सभी मस्जिदों की खुदाई की बात कही. साथ ही आरोप लगाया कि इन्हें मंदिरों पर बनाया गया था.

उर्दू भाषी लोगों के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल का आरोप 

अमजदुल्लाह खान ने कहा है कि जनसभा के दौरान लोगों को गुमराह करते हुए अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़ा वर्ग से कहा गया कि गरीब मुसलमान उनके अधिकार छीन रहे हैं. उर्दू भाषा और उर्दू भाषी लोगों के खिलाफ भी अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया. उन्होंने पुलिस से मांग की कि बंदी संजय के खिलाफ FIR दर्ज हो. चेतावनी दी कि इसमें देरी हुई तो बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा. खबर है कि तेलंगाना कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग ने प्रदेश के सभी 33 जिलों में भाजपा सांसद और तेलंगाना राज्य इकाई के अध्यक्ष बंदी संजय कुमार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने का फैसला किया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही