Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तेलंगाना : टी राजा सिंह ने राम नवमी पर विशाल भीड़ को हिंदू राष्ट्र की शपथ दिलाई, पुलिस कर रही जांच

Hyderabad : तेलंगाना के निलंबित भाजपा विधायक टी राजा सिंह ने राम नवमी के अवसर भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने का दावा किया. विशाल जुलूस में शामिल लोगों को हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए संकल्प दिलाया. इस अवसर पर राजा सिंह ने कहा है कि अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के बाद मथुरा और काशी में भी मंदिर बनेंगे. उन्होंने अखंड संकल्प(शपथ) में लव जिहादियों को करारा जवाब देने को कहा, लोगों से साधु, संतों और भारत की महिलाओं की रक्षा करने का भी आह्वान किया एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार वे राजा सिंह के भाषण की सामग्री की जांच की जा रही है, इस मामले में कानूनी राय ली जायेगी. जुलूस में नाथूराम गोडसे की तस्वीर प्रदर्शित किये जाने की खबरों पर अधिकारी ने कहा कि इस पर भी गौर किया जायेगा. इसे भी पढ़ें : कांग्रेस">https://lagatar.in/congress-leader-navjot-singh-sidhu-will-be-released-today-got-one-year-sentence-in-road-rage-case/">कांग्रेस

नेता नवजोत सिंह सिद्धू आज रिहा होंगे, रोड रेज के मामले में मिली थी एक साल की सजा

पिछले साल भाजपा ने निलंबित किया था

इस्लाम और पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ उनकी कथित टिप्पणी पर हंगामे के बाद, भाजपा ने अगस्त 2022 में राजा सिंह को पार्टी से निलंबित कर दिया था. उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गयी थी. प्रदर्शन और विरोध के बाद राजा सिंह को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया था. हालांकि बाद में उन्हें जमानत मिल गयी थी. इसे भी पढ़ें :  अमेरिका">https://lagatar.in/resolution-against-hinduphobia-passed-in-americas-georgia-assembly/">अमेरिका

की Georgia Assembly में हिंदूफोबिया के खिलाफ प्रस्ताव पारित

तेलंगाना राष्‍ट्रीय सम‍ित‍ि की लहर में भगवा लहराया

टी राजा सिंह गोशामहल के विधायक हैं. हैदराबाद और आसपास के क्षेत्रों में उनकी अच्‍छी पकड़ मानी जाती है. 2018 में राज्‍य में जब तेलंगाना राष्‍ट्रीय सम‍ित‍ि की लहर थी, तब टी राजा सिंह चुनाव जीतन वाले भाजपा के पांच विधायकों में से एक थे. वह हैदराबाद से जीतने वाले भाजपा के एकलौते विधायक थे. उस समय जी क‍िशन रेड्डी जैसे दिग्गज नेता भी हार गये थे. लेकिन राजा सिंह ने जीत का जश्न मनाया था. बता दें कि राजा सिंह की पहचान गोरक्षा अभियान के कारण बनी थी.   [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही