Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

टेलीफिल्म खाखा एंड डिसूजा पार्ट-2 झमेला का मुहूर्त, नगर भ्रमण में उमड़े शबरी के भक्त समेत हजारीबाग की 5 खबरें पढ़ें

पहली खबर Hazaribagh : हजारीबाग स्टेशन क्लब में गुरुवार को टेलीफिल्म खा-खा एंड डिसूजा पार्ट 2- झमेला का मुहूर्त संपन्न हुआ. आर्ट एंड कल्चरल ट्रस्ट के सचिव प्रदीप पाठक ने नारियल फोड़ कर फिल्म की शूटिंग का शुभारंभ किया. फिल्म के किरदार चुन्नू बाबू के जन्मदिन पर शूटिंग की गई. टेली फिल्म के डायरेक्टर, कथाकार व लेखक दीपक सिन्हा हैं. छायाकार रवि विमल ने छायांकन किया. इस टेली फिल्म में काम करनेवाले कलाकार पंकज सिन्हा, प्रदीप सेन गुप्ता, विश्वेन्दु जयपुरियार, मनोज सिन्हा, डॉ सुरेश, योगेंद्र नाथ गुप्ता, उदय सिंह, राजपाल नारायण, प्रेम नाथ रवि, मेघाली सेन गुप्ता और सुमन सिन्हा हैं. टेली फिल्म के मुहूर्त के मौके पर स्टूडियो गूंज के डायरेक्टर सुबोध सिन्हा, सरगम स्टूडियो के दिवाकर मिश्रा, आर्ट एंड कल्चरल ट्रस्ट के उपाध्यक्ष राजीव रंजन मिश्रा, गायक अभिमन्यु सिन्हा समेत कई कलाकार उपस्थित थे. -------- दूसरी खबर https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/sabri_104.jpg"

alt="" width="1600" height="720" />

नगर भ्रमण में उमड़े माता शबरी के भक्त

Chouparan : चौपारण के जोकट स्थित माता शबरी मंदिर में चल रहीं मूर्ति स्थापना सह शिव प्राण-प्रतिष्ठा के लिए निकली कलश यात्रा के बाद गुरुवार को नगर भ्रमण में भी आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा. पूर्णाहुति के एक दिन पूर्व निकले नगर भ्रमण में बरही के पूर्व विधायक सम्मिलित हुए. इससे पूर्व अखिल भारतीय भुइयां समाज के पदाधिकारियों ने पूर्व विधायक को भगवा वस्त्र देकर सम्मानित किया. माता शबरी को डोली में सवार कर महुदी लाया गया. पुनः माता की डोली शबरी मंदिर पहुंची. पूरे नगर भ्रमण के दौरान पूर्व विधायक अपने समर्थकों के साथ मौजूद थे. डीजे और बेंजो की धुन पर माता शबरी के भक्त झूमते नजर आए. इस दौरान अखिल भारतीय भुइयां समाज के प्रखंड अध्यक्ष आजाद भुइयां, सचिव दिगंबर भुइयां, कोषाध्यक्ष संतोष भुइयां, पुजारी वीरेंद्र भुइयां, पूर्व मुखिया संघ अध्यक्ष राजदेव यादव, समिति सदस्य कैलाश भुइयां, यज्ञ समिति सदस्य पिंटू भुइयां, काशी भुइयां, शंकर भुइयां, बंसती देवी, देव भुइयां, लखन भुइयां, सुरेंद्र भुइयां, पूर्व मुखिया संघ अध्यक्ष राजदेव यादव, पूर्व जिला परिषद सदस्य रामस्वरुप पासवान, युवा नेता अजीत सिंह, तापेश्वर ठाकुर सहित कई लोग मौजूद थे. ------- तीसरी खबर https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/ex-mukhiya_529.jpg"

alt="" width="720" height="540" />

पूर्व मुखिया रोशन मेहता के निधन से शोक, विधायक ने जताई संवेदना

Barkattha : बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र स्थित चेचकप्पी के समाजसेवी एवं पूर्व मुखिया रोशन मेहता (92 वर्ष) के निधन से शोक की लहर है. रोशन मेहता पूर्व प्रमुख राम लखन मेहता के पिता थे. वह काफी दिनों से बीमार चल रहे थे. सदर अस्पताल हजारीबाग में उनका इलाज चल रहा था. गुरुवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया. विधायक अमित कुमार यादव ने मृतक के घर पहुंचकर संवेदना प्रकट की और पार्थिव शरीर पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए परिजनों को इस दु:ख की घड़ी में ढांढ़स बंधाया. मौके पर बीस सूत्री अध्यक्ष प्रदीप कुमार प्रसाद, सांसद प्रतिनिधि केदार साव, पूर्व जिला परिषद सदस्य मीना देवी, मुखिया रीता देवी, वार्ड सदस्य सुरेश सिंह आदि ने संवेदना प्रकट की. --------- चौथी खबर https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/kalash-yatra-23_482.jpg"

alt="" width="1600" height="721" />

जलयात्रा के साथ करसो में शतचंडी महायज्ञ शुरू

सनातन धर्म में महायज्ञ की महिमा अपरंपार : अकेला Barhi : भव्य जलयात्रा के साथ बरही प्रखंड के करसो देवी मंदिर परिसर में गुरुवार से नौ दिवसीय श्री श्री 1008 शतचंडी महायज्ञ शुभारंभ हो गया. गाजे-बाजे के साथ यज्ञ मंडप से निकली जलयात्रा में बतौर मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक सह झारखंड विधानसभा निवेदन समिति के सभापति उमाशंकर अकेला यादव शामिल हुए. उन्होंने करसो नदी घाट पर यज्ञाचार्यों के मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं को कलश देकर विदा किया. मौके पर विधायक ने कहा की महायज्ञ की जलयात्रा में शामिल होना उनके लिए परम सौभाग्य की बात है. उन्होंने महायज्ञ समिति का आभार जताते हुए कहा कि सनातन धर्म में किसी भी महायज्ञ का विशेष महत्व है. इससे न केवल यज्ञ स्थल, बल्कि जहां तक मंत्रोच्चार की ध्वनियां पहुंचती हैं, क्षेत्र पवित्र होता है. दुष्टमात्माओं का सर्वनाश होता है, नित्य देवताओं के चरण पड़ते हैं आत्मशांति और शक्ति मिलती हैं, जिससे सद्बुद्धि आती है और जनकल्याण की भावना जागृत होती है. महायज्ञ समिति के लोगों ने बताया कि महायज्ञ के दौरान प्रतिदिन आचार्यों के प्रवचन होंगे. इसके अलावा कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा. जल यात्रा में विस विधायक प्रतिनिधि छट्ठू यादव, सुनील साहू, उदय केसरी, आरवाई यादव सहित सैकड़ों श्रद्धालु महिला, पुरुष और बच्चे शामिल थे. ----------- पांचवीं खबर

संतोषी मंदिर से निकली कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, नौ दिवसीय महायज्ञ शुरू

  • बराकर नदी से श्रद्धालु महिलाओं ने 1001 कलशों में उठाया जल विधायक, पूर्व विधायक, प्रमुख सहित कई राजनीतिक, सामाजिक कार्यकर्ता हुए शामिल
Chouparan : चौपारण सिंघरावां मोड़ स्थित संतोषी माता मंदिर से गुरुवार को निकली कलश यात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा. यहां आयोजित श्री श्री 1008 मां शतचंडी महायज्ञ एवं मां संतोषी माता व गणेश भगवान की प्राण-प्रतिष्ठा का शुभारंभ किया गया. कलश यात्रा में मुख्य रूप से बरही विधायक उमाशंकर अकेला यादव, पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव, तिलेश्वर साहू, सेना अध्यक्ष अरुण साहू, जेएमएम नेता बिनोद विश्वकर्मा, समाजसेवी भुनेश्वर यादव, प्रमुख पूर्णिमा देवी, उप प्रमुख प्रीति कुमारी, जिला परिषद सदस्य आरती कौशल, राकेश रंजन, मुखिया संघ अध्यक्ष वीरेंद्र रजक सहित हजारों लोग शामिल हुए. श्रद्धालु महिलाओं ने 1001 कलश में बराकर नदी से जल उठाया और फिर यज्ञ मंडप पहुंचीं. कलश यात्रा के दौरान जय मां संतोषी, जय श्री राम आदि नारों से क्षेत्र गूंज उठा. साथ ही सिंघरावां, बच्छई, गोविंदपुर आदि पंचायतों में भक्ति का माहौल बना रहा. यज्ञ समिति के अध्यक्ष रामलखन राणा, सचिव देवल यादव, कोषाध्यक्ष सहदेव प्रसाद यादव, संरक्षण सह मुखिय संघ अध्यक्ष वीरेंद्र रजक व यज्ञ समिति के सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत भगवा वस्त्र देकर किया. संचालन शिक्षक जनार्दन प्रसाद वर्मा व प्रकाश कुमार ने किया. कलश यात्रा में जिला परिषद उपाध्यक्ष किशुन यादव, सिंघरावां मुखिया संतोष सिंह, सांसद प्रतिनिधि अर्जुन साव, राजेन्द्र चंद्रवंशी, मुकुंद साव, भाजपा नेता राजेश सहाय, रामस्वरुप पासवान, राजदेव यादव, मुकेश सिन्हा, कांग्रेस नेता विकास यादव, बीरबल साहू, अमर सिन्हा आदि भी मौजूद थे. [wpse_comments_template]          

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही