Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

टेलीफिल्म खाखा एंड डिसूजा पार्ट वन हेड बॉस रिलीज, यूट्यूब पर देख पाएंगे दर्शक

Hazaribag : हजारीबाग मिशन स्कूल रोड राधा कृष्ण सेवा संस्था, मधुबन के प्रांगण में फिल्म खाखा एंड डिसूजा पार्ट वन हेड बॉस रिलीज हुई. सीएमडीडी प्रोडक्शन के बैनर तले ये टेली फिल्म बनी है. फिल्म के कलाकारों की उपस्थिति में इसे रिलीज की गई. इसे भी पढ़ें–गढ़वा">https://lagatar.in/garhwa-sons-death-a-day-after-mothers-death/">गढ़वा

: मां की मृत्यु के एक दिन बाद बेटे की मौत, पूरे गांव में शोक की लहर

हजारीबाग के कलाकारों का शानदार अभिनय

आर्ट एंड कल्चरल ट्रस्ट के सचिव प्रदीप पाठक, राधा कृष्ण सेवा संस्था मधुबन के अध्यक्ष जीवन गोप और सचिव अनिल यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की. वहीं उपस्थित कलाकारों एवं लोगों के बीच फिल्म को दिखाया गया. टेलीफिल्म के निर्माता-निर्देशक दीपक सिन्हा ने फिल्म की पटकथा लिखी है एवं स्क्रीनप्ले किया है. उन्होंने बताया कि फिल्म में पीके सेनगुप्ता, रंजन कुमार, रंजू दा, संतोष सिंह, सुमन सिन्हा, राकेश कुमार ,सीमा गुप्ता, संजय तिवारी मेघाली सेन गुप्ता, आरती सहाय, गौतम गोस्वामी, पंकज सिन्हा और प्रेमनाथ रवि का शानदार अभिनय रहा है. फिल्म में संगीत दिवाकर मिश्रा और आवाज गायक प्रवीण राठौर और रवि कपूर ने दिया है. पोस्ट प्रोडक्शन एचबीटीयू मल्टीमीडिया हजारीबाग की ओर से किया गया है. इसे भी पढ़ें–बेरमो">https://lagatar.in/jamshedpur-three-arrested-with-weapons-while-planning-murder-in-parsudih/">बेरमो

: बिरहोर परिवार से मिले पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह

ये रहे मौजूद

पूरी फिल्म को फिल्माने में विमल राय का नजरिया लाजवाब है. यूट्यूब दीपक सीएमडीडी चैनल पर फिल्म देख सकते हैं. मौके पर हजारीबाग आर्ट एंड कल्चर ट्रस्ट के उपाध्यक्ष राजीव रंजन मिश्रा, स्टूडियो गूंज के डायरेक्टर सुबोध सिन्हा उर्फ आकाश सुबोध, उदय सिंह, विद्यानंद करण, सुजीत कुमार, गौतम गोस्वामी आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही