Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामेश्वर उरांव बताएं यूपीए शासन में राज्य का केंद्र के पास कितना था बकाया- दीपक प्रकाश

Advertisement
Advertisement
Ranchi: झारखंड के वित्तमंत्री रामेश्वर उरांव ने केंद्र सरकार को पत्र लिखा है. उन्होंने केंद्रीय वित्त मंत्री डॉ निर्मला सीतारमण को पत्र लिखा है. इसमें उन्होंने कहा है कि केंद्र के पास राज्य का 34,862 करोड़ रुपये बकाया है. जो राज्य को जल्द मिलना चाहिए. इसपर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा है कि रामेश्वर उरांव को पहले यह बताना चाहिये कि कांग्रेस नेतृत्व वाली यूपीए शासन में झारखंड का कितना बकाया है. आज तो मोदी सरकार राज्य को मुक्त हाथ से सहायता राशि उपलब्ध करा रही है. उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन केंद्र सरकार में कोयला मंत्री रहे हैं. कांग्रेस को इस बात पर भी चुप्पी तोड़नी चाहिये कि गुरुजी ने राज्य को कितना बकाया चुकाया. इसे भी पढ़ें-निजी">https://lagatar.in/private-universities-are-distributing-such-degrees-which-is-spoiling-the-future-of-students-governor/">निजी

विश्वविद्यालय ऐसी डिग्री बांट रहे जिससे विद्यार्थियों का भविष्य हो रहा खराब : राज्यपाल

राज्य सरकार वित्तीय कुप्रबंधन का शिकार

दीपक प्रकाश ने कहा कि कांग्रेस लगातार">http://lagatar.in">लगातार

जनता को दिग्भ्रमित करती रहती है. राज्य सरकार के खजाने में पैसे पड़े हैं और सरकार फंड का रोना रोती रहती है. उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार में राज्य वित्तीय कुप्रबंधन का शिकार हो गयी है. वित्तमंत्री पुलिसिया सोच से राज्य की अर्थव्यवस्था को चलाना चाहते हैं. खजाने में पैसे पड़े हैं, लेकिन राज्य की जनता बुनियादी सुविधाओं से वंचित है. सड़कों की स्थिति जर्जर है. बिजली व्यवस्था चरमरा गई है. किसानों के बकाये नही मिल रहे.

DMFT फंड का उपयोग नहीं करना चाहती सरकार

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि डिस्ट्रिक्ट मिनिरल फंड में 5 हजार करोड़ से ज्यादा रुपये पड़े हैं, लेकिन राज्य सरकार उसे खर्च कर जनता को सुविधा उपलब्ध नहीं कराना चाहती. उल्टे यह सरकार खून के भी पैसे वसूलने के लिए नियम बनाती है. एक तरफ सरकार राज्य में अबतक बजट का 25 प्रतिशत राशि भी खर्च नही कर पाई है. जबकि वित्तीय वर्ष जल्द खत्म होने को है. दूसरी ओर अनुपूरक बजट लाकर राज्य सरकार मार्च लूट की तैयारी कर रही है. इसे भी पढ़ें-अटल">https://lagatar.in/atal-mohalla-clinic-graduates-and-diploma-holders-arrived-for-the-job-of-sweeper-interviewed-19-doctors/">अटल

मोहल्ला क्लिनिकः सफाईकर्मी की नौकरी के लिए स्नातक और डिप्लोमाधारी पहुंचे, 19 चिकित्सकों का साक्षात्कार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही