Search

18 जिलों में 40 पार पहुंचा तापमान, लोगों की बढ़ी परेशानी

Shruti Singh Ranchi: झारखंड में 18 जिलों का तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है. भीषण गर्मी से लोग बेहाल हैं. ऐसे में दिन- दोपहर में घर से बाहर निकले वाले लोग भीषण गर्मी का सामना कर रहे हैं. फल, सब्जी, ठेले-खोमचे पर सामान बेचने वाले विक्रेता गर्मी से बेहाल हैं. साथ ही इस गर्मी में ट्रैफिक पुलिस के जवानों भी परेशान हैं. वहीं मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार, आने वाले चार-पांच दिनों तक गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिलेगी. रिपोर्ट के अनुसार, राज्य के ज्यादातर जिले भीषण गर्मी की चपेट में हैं. रांची">https://lagatar.in/category/jharkhand/south-chotanagpur-division/ranchi/">रांची

की खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

मौसम वैज्ञानिक ने क्या कहा

रांची मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि मंगलवार को 18 जिलों का तापमान 40 डिग्री पार जा चुका है. उन्होंने कहा कि लोगों को काफी ध्यान देने की जरूरत है. दोपहर में 12 से 3 के बीच घर में ही रहें. ऐसा नहीं करते तो पूरी संभावना है कि आपको हीट स्ट्रोक लग जाए. उन्होंने कहा कि राजस्थान की तरफ से आने वाली गर्म हवा तपिश बढ़ा रही है और आने वाले 4-5 दिनों में तापमान में गिरावट की कोई संभावना नहीं है. वहीं तापमान में दो से तीन डिग्री तक बढ़ोतरी होगी.

जानें किस जिले में कितना रहा तापमान

रांची: 40.3 डिग्री सेल्सियस जमशेदपुर: 42.2 डिग्री सेल्सियस डालटनगंज : 41.7 डिग्री सेल्सियस बोकारो : 41.6 डिग्री सेल्सियस देवघर : 43.4 डिग्री सेल्सियस गढ़वा : 42.4 डिग्री सेल्सियस गिरीडीह : 42.2 डिग्री सेल्सियस गोड्डा : 44 डिग्री सेल्सियस गुमला : 40.0 डिग्री सेल्सियस हजारीबाग :40.2 डिग्री सेल्सियस खूंटी :40.1 डिग्री सेल्सियस लातेहार :40 डिग्री सेल्सियस लोहरदगा :42.2 डिग्री सेल्सियस पाकुड़ :41.0 डिग्री सेल्सियस रामगढ़ :40 डिग्री सेल्सियस साहिबगंज : 41.2 डिग्री सेल्सियस सिमडेगा : 41.0 डिग्री सेल्सियस पश्चिमी सिंहभूम : 42.0 डिग्री सेल्सियस [caption id="attachment_639988" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/1-41.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> कडरू में फल विक्रेता[/caption]

फल की बिक्री भी कम

कडरू इलाके के फल विक्रेता ने बताया कि  गर्मी का हाल ऐसा है की हमारा घर चलना मुश्किल हो गया है. मंदी इतनी है की ग्राहक आना नहीं चाहते. गर्मी में लोग घरों से कम ही निकल रहे हैं, ऐसे में मार्केट बस शाम का है, उसमे भी सीजन वाले फल सब्जी का रेट बढ़ा हुआ तो लोग खरीदना नहीं चाह रहे. तरबूज , ककड़ी के दाम पहले से ज्यादा है. उन्होंने कहा कि बारिश की  जरूरत है वरना घर चलाना अब मुश्किल हो रहा है. इसे भी पढ़ें- धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-drinking-water-executive-engineer-sanjay-kumar-accused-of-embezzlement-of-2-crores-sent-to-jail/">धनबाद

: 2 करोड़ गबन के आरोपी पेयजल के कार्यपालक अभियंता संजय कुमार जेल भेजे गए
[caption id="attachment_639992" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/2-30.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> सब्जी विक्रेता[/caption]

महंगी हुईं सब्जियां

सब्जी विक्रेता से बात करने पर उन्होंने कहा कि गर्मी इतनी है की सारी सब्जियां एक दिन में ही खराब हो जा रही हैं. ऐसे में सभी सब्जियों के दाम तीस से चालीस रुपया हैं. ग्राहक आते हैं दाम पूछते हैं और आगे बढ़ जाते हैं. इस हिसाब से अगर गर्मी और धूप रही तो सब्जियों के दाम में और बढ़ोतरी होगी. [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp