Search

 
 
 

झारखंड के डाल्टनगंज में पारा 43 डिग्री पार, राज्य में लू को लेकर अलर्ट, आंधी बारिश की भी चेतावनी

उत्तर-पूर्वी जिलों जैसे देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज में 20 और 21 अप्रैल को गर्जन के साथ बिजली चमकने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की चेतावनी दी गई है.
 

 Ranchi :  झारखंड में गर्मी का असर तेज होने लगा है. मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में राज्य का मौसम शुष्क रहा.  डाल्टनगंज 43 डिग्री के साथ सबसे गर्म स्थान रहा. वहीं गुमला में न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री दर्ज किया गया.

 

राज्य के प्रमुख शहरों में तापमान भी तेजी से बढ़ा है. रांची में अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री दर्ज किया गया. जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री और न्यूनतम 27.2 डिग्री रहा. बोकारो थर्मल में अधिकतम 39.5 डिग्री और चाईबासा में 39.8 डिग्री दर्ज किया गया.

 

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी की संभावना जताई है. इसके बाद तीन दिनों तक तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा.

 

राज्य में लू को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है. 20 अप्रैल को उत्तर-पश्चिमी इलाकों में और 21 अप्रैल को दक्षिणी और उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में लू चलने की संभावना है.

 

इसके साथ ही उत्तर-पूर्वी जिलों जैसे देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज में 20 और 21 अप्रैल को गर्जन के साथ बिजली चमकने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की चेतावनी दी गई है.

 

राजधानी रांची में अगले कुछ दिनों तक मौसम साफ और शुष्क रहने का अनुमान है. यहां अधिकतम तापमान 39 से 40 डिग्री के बीच रह सकता है. हालांकि 24 और 25 अप्रैल को आंशिक बादल छाने और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है.

 

  

  Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही