Search

झारखंड के कई जिलों का तापमान 40 के पार, डाल्टनगंज सबसे गर्म

LagatarDesk :  झारखंड में गर्मी ने एक बार फिर अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिये हैं. राज्य के कई जिलों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है और हीट वेव (लू) की स्थिति बन चुकी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, राज्य के कई हिस्सों में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया है, जो जनजीवन को प्रभावित कर रहा है. डाल्टनगंज में सबसे ज्यादा गर्मी, पारा 44 डिग्री के पार बुधवार को झारखंड का सबसे अधिक तापमान डाल्टनगंज में रिकॉर्ड किया गया, जहां अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. दूसरी ओर, खूंटी में सबसे कम न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस मापा गया. इन जिलों में भी पारा 40 के पार डाल्टनगंज के अलावा कई जिलों में तापमान 40 डिग्री या उससे ऊपर दर्ज किया गया है.
जमशेदपुर : 43 डिग्री चाईबासा : 43 डिग्री बोकारो थर्मल : 40.1 डिग्री रांची : 39 डिग्री देवघर : 40.3 डिग्री गढ़वा : 41.7 डिग्री गोड्डा : 40.4 डिग्री पलामू : 41.5 डिग्री पश्चिमी सिंहभूम : 40.3 डिग्री
बाकी जिलों में तापमान 37 से 39 डिग्री के बीच :
बोकारो : 39.8 डिग्री चतरा : 39 डिग्री धनबाद : 37 डिग्री पूर्वी सिंहभूम : 37.9 डिग्री गुमला : 38.7 डिग्री हजारीबाग : 39.1 डिग्री जामताड़ा : 39.5 डिग्री खूंटी : 38.7 डिग्री लोहरदगा : 38.7 डिग्री पाकुड़ : 38.8 डिग्री सिमडेगा : 39 डिग्री
लू से बचाव जरूरी मौसम विभाग ने हीट वेव को देखते हुए लोगों को दोपहर के समय बाहर निकलने से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी है.  आईएमडी ने राज्य में अगले तीन दिनों तक लू चलने की संभावना जताई है और इसके चलते यलो अलर्ट जारी किया गया है.  हालांकि 26 अप्रैल की शाम से मौसम में फिर बदलाव देखने को मिलेगा. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/04/daily-temp.jpg"

alt="" width="500" height="767" />

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//