Search

 
 
 

पलामू में तापमान पहुंचा 43.6 डिग्री, लोगों का हाल-बेहाल

 
Medininagar: गर्मी का मौसम अपने चरम पर है. अधिकतम तापमान पुराने रिकॉर्ड को तोड़ने को बेताब दिख रहा है. वहीं गर्मी के अचानक बढ़े प्रकोप के कारण मेदिनीनगरवासियों का हाल बेहाल हो गया है. मेदिनीनगर में शुक्रवार को जहां अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था वहीं अधिकतम तापमान शनिवार को बढ़कर 43.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया. शनिवार को रिकॉर्ड किया गया इस वर्ष का अधिकतम तापमान है. गर्मी बढ़ने का साथ ही न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है शुक्रवार को जहां न्यूनतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस था, वह शनिवार को बढ़कर 25.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया. शनिवार को सुबह की आद्रता 34 प्रतिशत व शाम की आद्रता 22 प्रतिशत दर्ज की गई. मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में गर्मी और बढ़ेगी. इधर गर्मी बढ़ने का असर जनजीवन पर दिखने लगा है. दोपहर होते तक सड़के सूनी हो जा रहे हैं लेकिन लगन का मौसम होने के कारण बाजार में लोगों की भीड़ दिख रही है. इधर तापमान में अचानक बदलाव को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया है. इसे भी पढ़ें-गढ़वा">https://lagatar.in/garhwa-elephants-killed-a-person-picking-mahua-protest-with-the-dead-body/">गढ़वा

: हाथियों ने महुआ चुन रहे शख्स को मार डाला, शव के साथ प्रदर्शन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही