Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

होली में 34 डिग्री तक रहेगा तापमान, पसीना बहा कर खेलना होगा रंग

Ranchi : राजधानी में फरवरी के महीने में ही लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा. फरवरी के पहले सप्ताह से ही तापमान सामान्य से अधिक रहा. फरवरी के अंत तक सूर्य के तेवर बरकरार बने हुए हैं. गर्मी ऐसे ही पड़ती रही, तो इस बार लोग पसीने में होली खेलेंगे. मौसम विभाग के अनुसार, इस साल होली में रांची का तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक जाने का पूर्वानुमान है. न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. आने वाले पूरे हफ्ते आसमान साफ रहेगा. तीन से चार दिनों में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी होगी.

बीते 24 घंटे का रिकॉर्ड 

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे में राज्य में मौसम शुष्क रहा. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस जमशेदपुर में जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस सिमडेगा में दर्ज किया गया. रांची का अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से चार डिग्री ज्यादा है. न्यूनतम तापमान 15.0डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. इसे भी पढ़ें – बीरेंद्र">https://lagatar.in/birendra-ram-again-on-ed-remand-for-4-days-court-gives-permission/">बीरेंद्र

राम फिर से 4 दिनों की ED रिमांड पर, कोर्ट ने दी इजाजत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही