Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड का तापमान तेजी से हो रहा अप-डाउन, कई जिलों में घने कोहरे का अलर्ट

झारखंड में तापमान तेजी से अप डाउन हो रहा है. राज्य में अधिकतम तापमान 27.2 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच आ गया है. बहरागोड़ा में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
Advertisement
Advertisement
  • अधिकतम तापमान 27 से 20 के बीच , न्यूनतम पारा 11 से 6 डिग्री सेल्सियस पहुंचा
  • रांची के न्यूनतम तापमान में हुई वृद्धि
  • 9.4 डिग्री सेल्सियस पहुंचा रांची का तापमान

Ranchi :  झारखंड का तापमान तेजी से अप डाउन हो रहा है. राज्य में अधिकतम तापमान 27.2 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच आ गया है. बहरागोड़ा में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं न्यूनतम तापमान 11 से 6.4 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच गया है. गुमला में सबसे अधिक न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. रांची में न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है.

 

अगले 4 दिनों तक ऐसा रहेगा रांची व आस-पास का पारा

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों  (तीन और चार जनवरी) तक गढ़वा, चतरा, पलामू और लातेहार में घना कोहरा छाये रहने की संभावना जताई है. वहीं रांची व उसके आसपास के क्षेत्रों में तीन जनवरी को अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम आठ डिग्री सेल्सियस, चार जनवरी को अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम सात डिग्री सेल्सियस, पांच जनवरी को अधिकतम 23 और न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस और छह जनवरी को अधिकतम 23 और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है.

किस स्थान में कितना रहा अधिकतम और न्यूनतम तापमान

स्थान अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस)  न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस)
रांची 24.2 9.4
जमशेदपुर 26.4 11.6
डाल्टनगंज 26.4 7.7
बोकारो  25.5 9.1
चाईबासा  27.0 10.0
खूंटी  24.9 8.0
लोहरदगा 24.6 8.7
लातेहार 20.2 10.4
पाकुड़  23.6  8.1
गुमला 25.1  6.4
सरायकेला 27.2 10.6
बहरागोड़ा 27.2  11.9

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही