Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकिस्तान में  मंदिर पर हमला, मूर्तियां क्षतिग्रस्त,तनाव

Advertisement
Advertisement
Islamabad : पाकिस्तान में आक्रोशित लोगों ने गुरुवार को एक मंदिर पर हमला बोलकर तोड़फोड़ की है. इससे  वहां स्थापित मूर्तियां क्षतिग्रस्त हो गयी हैं. यह घटना पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के रहीम यार ख़ान ज़िले के भोंग शरीफ़ इलाक़े की है.  घटना फेसबुक में एक पोस्ट को लेकर घटी. घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी गयी है. बताया गया कि घटना की वीडियो जारी होने के बाद श्रद्धालुओं में आक्रोश व्याप्त है. हालांकि इस सम्बंध में अभी तक किसी की गिरफ्तारी की खबर नहीं है. जिस इलाक़े में यह घटना हुई वहां मंदिर के आसपास हिंदू समुदाय के करीब 80 घर हैं और क्षेत्र की अधिकांश आबादी मुसलमानों की है.इस संबंध में बताया गया कि इलाक़े में 4 अगस्त दोपहर 12 बजे से तनाव शुरू हो गया था. इसे भी पढ़ें -टोक्यो">https://lagatar.in/tokyo-olympics-wrestlings-golden-journey-ends-ravi-dahiya-lost-in-the-final-won-the-silver-medal/124909/">टोक्यो

ओलंपिक :   कुश्ती का स्वर्णिंम सफर समाप्त, रवि दहिया फाइनल में  हारे, सिल्वर मेडल जीता

फेसबुक पर एक पोस्ट घटना की वजह

भोंग थाने के एएसआई के अनुसार इलाक़े के एक जौहरी ने फ़ेसबुक पर एक पोस्ट की थी जिसमें लिखा था कि ``हिन्दू और मुसलमान यहां एक साथ खाना खाते हैं, उन्हें इससे रोका जाना चाहिए.``कहा गया कि इसके बाद वहां झगड़ा शुरू हो गया. देखते ही देखते काफी लोग जमा हो गये और पास के इलाके से असामाजिक तत्व भी वहां पहुंच गए. इसके बाद आक्रशित लोगों ने तोड़फोड़ शुरू कर दी. अभी स्थिति नियंत्रण में बतायी जा रही है. इसे भी पढ़ें -मोदी">https://lagatar.in/modi-government-has-a-special-relationship-since-august-5-know-which-historical-decisions-were-taken-on-this-day/124903/">मोदी

सरकार का 5 अगस्त से है खास रिश्ता, जानिए इस दिन कौन से ऐतिहासिक फैसले लिए

 मामला ईशनिंदा से जुड़ा है

बताया गया कि यह घटना ईशनिंदा से जुड़े एक मामले से है . पाकिस्तान हिंदू काउंसिल के संरक्षक डॉक्टर रमेश के अनुसार यह घटना 23 जुलाई को इलाक़े की एक घटना से जुड़ी हुई है, जिसमें एक आठ साल के बच्चे पर ईशनिंदा का आरोप लगा था. दूसरी ओर पुलिस का  कहना है कि "24 तारीख़ को हमने एक आठ साल के लड़के के ख़िलाफ़ 295ए के तहत मामला दर्ज किया था."यह भी बताया गया कि स्थानीय मदरसा प्रशासन ने आरोप लगाया था कि एक बच्चे ने लाइब्रेरी में आकर पेशाब किया है. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही