Search

 
 
 

महाराष्ट्र के परभणी में मंदिर की छत गिरी,  4 लोगों की मौत

महाराष्ट्र के परभणी में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया. जहा मारूति मंदिर के सभा मंडप की छत गिरने से चार लोगों की मौत हो गयी.
 

Lagatar Desk: महाराष्ट्र के परभणी में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया. जहा मारूति मंदिर के सभा मंडप की छत गिरने से चार लोगों की मौत हो गयी. मलबे कई लोगों के दबे होने की आशंका है. घटना उस वक्त घटी जब मंडप में श्रद्धालु दर्शन के लिए लाइन में खड़े थे. 

 

यह मंदिर परभणी जिले के यशवाड़ी गांव में स्थित है. शनिवार होने के कारण हनुमान मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए जुटे थे. मिली जानकारी के अनुसार अपराह्न तीन बजे के करीब मंदिर के सभा मंडप की छत का हिस्सा भर-भराकर गिर गया. 

 

पुलिस के मुताबिक इस हादसे में चार लोगों की मलबे में दबकर मौत हो गयी, जबकि कई लोग घायल हुए हैं. पुलिस के अनुसार मंदिर परीसर राहत कार्य जारी है.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही