Search

 
 
 

रांची : बरियातू मंदिर में तोड़फोड़ के दूसरे दिन भी लोगों में आक्रोश, सड़क जाम की

 
Ranchi :   बरियातू हाउसिंग कॉलोनी स्थित मंदिर में प्रतिमाओं को क्षतिग्रस्त करने को लेकर दूसरे दिन भी लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है. आक्रोशितों ने मंगलवार को बरियातू रोड को जाम कर दिया है और इस घटना में शामिल लोगों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं.

रविवार देर रात हुई थी चोरी और तोड़फोड़ की घटना

गौरतलब है कि राम जानकी मंदिर में रविवार देर रात चोरी और तोड़फोड़ की घटना हुई थी. मंदिर के पुजारी बाबा रामदेव के अनुसार, मंदिर से चांदी के 7 मुकुट चोरी कर ली गयी. इसके अलावा मंदिर में स्थापित शेषनाग की प्रतिकृति को भी तोड़ा गया. असामाजिक तत्वों ने राम, सीता, हनुमान जी और मां दुर्गा की प्रतिमा को भी खंडित किया. मंदिर में तोड़फोड़ की खबर से जनाक्रोश फूट पड़ा और सैकड़ों लोग सड़क पर उतर आये. आक्रोशितों ने राजभवन-बूटी मोड़ रोड को जाम कर दिया.  सिटी एसपी राजकुमार मेहता, सांसद संजय सेठ और विधायक सीपी सिंह के आश्वासन के बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ. लेकिन आज फिर से आक्रोशितों ने सड़क जाम कर दी है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही