Latehar : रांची-मेदिनीनगर एनएच पर मनिका थाना क्षेत्र के दुमुहान पुल के पास एक अज्ञात बोलेरो ने एक टेंपो को पीछे से धक्का मार दिया. इस दुर्घटना में टेंपो सड़क पर पलट गया, जिससे टेंपो का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना मनिका पुलिस को दी. पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से उस टेंपो चालक को मनिका स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया. यहां प्राथमिक उपचार कर उसे बेहतर अस्पताल के सदर अस्पताल, लातेहार लाया गया. यहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी. उसकी पहचान सीताराम सिंह, पिता बीरबल सिंह, ग्राम डुड़गी कला (लातेहार) के रूप में की गयी है. टेंपो में सवार मृतक के ससुर ने बताया कि एक अज्ञात वाहन ने टेंपो को पीछे से धक्का मार दिया था. इसक बाद टेंपो पलट गया. इस दुर्घटना में उन्हें भी कंधे में चोट आयी है. इसे भी पढ़ें : Exclusive:">https://lagatar.in/exclusive-ats-arrested-gangster-aman-srivastava-who-became-a-challenge-for-the-police-of-six-districts/">Exclusive:
6 जिलों की पुलिस के लिए चुनौती बना गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव अरेस्ट, एटीएस ने मुंबई में दबोचा [wpse_comments_template]
सड़क दुर्घटना में टेंपो चालक की मौत

Leave a Comment