Search

झारखंड में पारा 40 पार, रांची समेत इन 21 जिलों में बारिश के आसार

Ranchi: मार्च के अंतिम सप्ताह में झारखंड का पारा 40 डिग्री पार कर चुका है. मौसम विभाग से जारी आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार को डालटनगंज और जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री पहुंच गया है. वहीं राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस रहा. मार्च के महीने में लोगों को गर्मी का सितम झेलना पड़ रहा है. हालांकि दोपहर में गर्म हवाएं थोड़ी राहत दे रही हैं.

21 जिलों में बारिश से मिल सकती है थोड़ी राहत

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार और रविवार को रांची समेत झारखंड के 21 जिलों में बारिश की संभावना है. राज्य के पश्चिमी, दक्षिणी और मध्य भागों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात और हल्की वर्षा होने की संभावना है. राज्य में अगले दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की वृद्धि की संभावना है. वहीं पिछले 24 घंटे में राज्य में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा हुई. सबसे अधिक वर्षा 2.5 एमएम बरही में दर्ज की गई. वहीं सबसे अधिक तापमान 38.5 डिग्री डालटनगंज दर्ज किया गया. वहीं सबसे कम तापमान 18.3 डिग्री सेल्सियस लोहरदगा का दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार, एक अप्रैल से बादल पूरी तरह छंट जाएंगे और मौसम शुष्क और साफ रहेगा. इससे तीखी धूप की गर्मी तापमान को बढ़ाएगी.

जानें अपने शहर का मौसम

शहर          अधिकतम          न्यूनतम रांची              35.5              20.4 जमशेदपुर      40.1              23.4 डालटनगंज     40.2              21.1 बोकारो          37.1              22.6 चाईबासा       38.8              20.8 देवघर           36.5              21.4 गिरिडीह       35.8              21.2 गढ़वा           39.6              20.0 लोहरदगा      36.8              18.3 गोड्डा             36.2              20.9 [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//