Search

 
 
 

दस दिवसीय इंडिया इंटरनेशनल मेगा ट्रेड फेयर का आयोजन 7 से, आठ देश सहित 15 राज्य करेंगे शिरकत

 
Ranchi: रांची में 7 से 17 फरवरी तक मोरहाबादी मैदान में चलनेवाले ट्रेड फेयर में 8 अंतर्राष्ट्रीय देश और झारखंड समेत 15 राज्य शामिल हो रहे हैं. यह जानकारी फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर के महासचिव आदित्य मल्होत्रा ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी. इसे भी पढ़ें - DGP">https://lagatar.in/ignoring-supreme-court-orders-in-dgp-appointment-government-should-talk-on-issues-leaving-personal-comments-bjp/">DGP

नियुक्ति में सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अनदेखी, व्यक्तिगत टिप्पणी छोड़कर मुद्दों पर बात करे सरकारः भाजपा

ट्रेड फेयर में क्या होगा शामिल

- रियल एस्टेट, होम एंड डेकॉर, फाइनेंस, लाइफस्टाइल, फर्नीचर एंड इंटीरियर, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, प्रोसेस्ड फूड, हेल्थकेयर, हैंडीक्राफ्ट्स समेत 35 हजार से अधिक प्रोडक्ट्स की प्रदशर्नी की जायेगी. - स्टैंडअप कॉमेडी, कवि सम्मेलन, डॉग शो, आईआईएम द्वारा ड्रम सर्किल का आयोजन, फैंसी ड्रेस कॉम्पटीशन, निःशक्त बच्चों के लिए कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा. - ट्रेड फेयर के माध्यम से स्टार्टअप्स को भी प्रमोट करने की कोशिश की गई है, जिस क्रम में न्यूनतम दर पर स्टॉल्स उपलब्ध कराये गये हैं.

ट्रेड फेयर की जानकारी

- ट्रेड फेयर का विधिवत् उद्घाटन 8 फरवरी को शाम 4 बजे होगा. - रोजाना सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक ट्रेड फेयर चलेगा. - इंट्री फी 30 रू0 है. - स्टॉलधारियों द्वारा खरीदारी पर ग्राहकों के लिए आकर्षक गिफ्ट भी रखी गई है. इसे भी पढ़ें - उषा">https://lagatar.in/hearing-on-the-petition-of-usha-martin-md-rajeev-jhanwar-in-the-high-court-on-february-20/">उषा

मार्टिन के एमडी राजीव झंवर की याचिका पर हाईकोर्ट में अब 20 फरवरी को सुनवाई
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही