Search

 
 
 

तकनीकी शिक्षा को बेहतर बनाने को शिक्षकों का दस दिवसीय प्रशिक्षण दूसरे दिन भी जारी

 
Latehar: मुख्यमंत्री उत्कृष्ट बालिका विद्यालय लातेहार व आरके प्लस टू विद्यालय बालूमाथ के सभागार में झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद रांची एवं स्कूलनेट इंडिया लिमिटेड के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित दस दिवसीय प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण गुरूवार को भी जारी रहा. इस प्रशिक्षण में आदर्श विद्यालय के 21 व मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय के 36 शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है. डीईएफ पंकज कुमार गुप्ता ने कहा कि आज इस तकनीकी दौर में हर व्यक्ति किसी न किसी रूप में उपकरणों का उपयोग कर रहे हैं. शिक्षकों को भी तकनीकी क्षेत्र में अपनी क्षमता बढ़ाने की जरुरत है.बच्चों को उच्च तकनीक के मदद से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिया जाना आवश्यक है. पहले सत्र में राज्य में पांच हजार से अधिक विद्यालयों में डिजिटल स्मार्ट क्लास एवं आईसीटी लैब का अधिष्ठापन किया गया है. 15 लाख से ज्यादा बच्चे लाभान्वित हो रहे हैं. स्टेट कोऑर्डिनेटर उमेश कुमार ने जे-गुरुजी ऐप के बारे में विस्तृत जानकारी दी. कहा कि जे-गुरुजी झारखंड सरकार के स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग द्वारा तैयार किया गया एक शैक्षिक एप्लिकेशन है. प्रशिक्षण के दस दिनों में स्कूलनेट इंडिया लिमिटेड के मास्टर ट्रेनर्स पंकज कुमार वैद्य, विवेक रंजन, सुधांशु शेखर, अनुज प्रताप और अमित कुमार के द्वारा तकनीकी शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए शिक्षकों को कंप्यूटर के बारे में बुनियादी जानकारी दी जायेगी. इसे भी पढ़ें -चुनाव">https://lagatar.in/election-commission-issued-transfer-instructions-for-4-states-including-jharkhand/">चुनाव

आयोग ने झारखंड सहित 4 राज्यों के लिए जारी किया तबादला का निर्देश
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही