विधायक बैद्यनाथ राम ने किया झंडोतोलन
Latehar : गणतंत्र दिवस के मौके पर स्थानीय विधायक बैद्यनाथ राम ने शहर के जलता ग्राम स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल व अपने आवासीय परिसर में झंडोतोलन किया. मौके पर उन्होंने कहा कि आज के ही दिन हमारा संविधान लागू हुआ था. देश संविधान से ही चलता है और इसका पालन देश के हर एक नागरिक को करना चाहिए. मौके पर प्राचार्य घनश्याम कुमार सहाय, विधायक प्रतिनिधि प्रभात कुमार, जेएमएम जिलाध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव, सचिव समसूल होदा,अशोक पांडेय, सुदामा प्रसाद गुप्ता, लाल जितेन्द्र नाथ शाहदेव, वारिश अंसारी, अंकित पांडेय, विशाल कुमार, लाल आशीष नाथ शाहदेव, कौशल पांडेय, अर्जुन पाठक, चन्दन कुमार, सुनील कुमार शौंडिक, प्रदीप उपाध्याय, रमेश गुप्ता और विकास कुमार आदि उपस्थित थे. शहर के बनवारी साहु महाविद्यालय में सचिव अंजू देवी ने झंडोतोलन किया. मौके पर प्राचार्य प्रो प्रदीप कुमार तिवारी समेत कई व्याख्याता, कर्मी व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे. ...............जेएमएम कार्यालय में शाहदेव ने किया झंडोतोलन
Latehar : झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला कार्यालय में गणतंत्र दिवस पर जिला अध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव ने झंडोतोलन किया. मौके पर स्थानीय विधायक बैद्यनाथ राम, जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष अरुण कुमार दुबे, जिला सचिव समशुल होदा,अशोक पांडेय , सुदामा प्रसाद गुप्ता, नसीम अहमद, अंकित पांडेय, विशाल कुमार और रंजीत कुमार समेत कई लोग उपस्थित रहे. ..................आजसू कार्यालय में मना गणतंत्र दिवस
Latehar : आजसू पार्टी जिला कार्यालय में गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला अध्यक्ष अमित कुमार पांडेय ने झंडोतोलन किया. मौके पर केंद्रीय समिति सदस्य राकेश सिंह, श्रवण पाण्डेय, छात्र संघ जिलाध्यक्ष अभिजीत कुमार सोनू, प्रखंड अध्यक्ष अमर उरांव, जिला कोषाध्यक्ष सद्दाम अंसारी, नितेश जयसवाल, विकाश कुमार, श्याम कुमार और विकास जायसवाल आदि उपस्थित थे. ...................राजद कार्यालय में फहराया गया तिरंगा
Latehar : राष्ट्रीय जनता दल के जिला कार्यालय में राजद जिला अध्यक्ष रामप्रवेश यादव ने झंडातोलन किया. मौके पर राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण यादव, जिला उपाध्यक्ष भोला सिंह और जिला रंजीत यादव, जिला प्रधान महासचिव मोहर सिंह यादव, जिला महासचिव कन्हाई पासवान, जिला सचिव राज नारायण गिरि, जिला सचिव नसबोलेन अंसारी, लातेहार प्रखंड अध्यक्ष निजाम अंसारी, चंदवा प्रखंड अध्यक्ष अजीत श्रीवास्तव, लातेहार नगर अध्यक्ष प्रवीण दास आदि मौजूद रहे. ................वरीय पत्रकार आशीष टैगोर को स्मृति चिन्ह देकर किया गया सम्मानित
alt="" width="853" height="687" /> Latehar : शहर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर भवन में गणतंत्र दिवस के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में जिला मुख्यालय के 17 सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों के अलावा स्वर संगम म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने भाग लिया. अनुमंडल पदाधिकारी परवेज आलम ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बेहतर संयोजन व मंच संचालन के लिए शुभम संदेश के वरीय पत्रकार आशीष टैगोर को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया.
कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित
कार्यक्रम में भूमि सूधार उप समार्हत्ता उदय कुमार, भू-अर्जन पदाधिकारी राजेश कुमार, डीआरडीए निदेशक प्रभात रंजन, गोपनीय शाखा प्रभारी श्रेयांस रंजन, जिला योजना पदाधिकारी संतोष भगत, जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रिंस कुमार, नगर प्रशासक राजीव रंजन, जिला परिषद सदस्य विनोद उरांव और एपीओ मनोज मिश्रा व रोज मिंज सहित अन्य मौजूद रहे.पहले भी कार्यक्रमों के बेहतर संयोजन व मंच संचालन के लिए मिल चुका है सम्मान
बता दें कि आशीष टैगोर को इससे पहले भी गणतंत्र दिवस व स्वतंत्रता दिवस के अलावा अन्य कार्यक्रमों के बेहतर संयोजन व मंच संचालन के लिए सम्मानित किया जा चुका है. पुरस्कार मिलने के बाद टैगोर ने कहा कि पुरस्कारों के मिलने से हौसला अफजाई होती है. इसके लिए उन्होंने जिला प्रशासन को बधाई दी. आगे बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन से पहले दो दिन पूर्वाभ्यास किया जाता है और उसके बाद अंतिम रूप से कार्यक्रमों का चयन किया जाता है. .................सांस्कृतिक कार्यक्रमों में डीएवी स्कूल ने जीता प्रथम पुरस्कार
alt="" width="1080" height="488" /> Latehar : पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर भवन में गणतंत्र दिवस की संध्या रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. स्वाति मिश्रा म्यूजिकल क्लासेस के प्रतिभागियों ने आओ हम सब गाये इस देश के तराने देशभक्ति गीत के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की. इसके बाद विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी स्कूल के बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया. डीएवी पब्लिक स्कूल के प्रतिभागियों ने अमर स्वतंत्रता सेनानी शहीद भगत सिंह की जीवनी पर जीवंत नृत्य नाटिका प्रस्तुत की. संगीत शिक्षक सूरज कुमार मिश्रा के संयोजन में तैयार इस प्रस्तुति को प्रथम पुरस्कार प्रदान मिला. जबकि नारी सशक्तिकरण पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत कर जिला उत्कृष्ट विद्यालय ने सेकेंड प्राइज जीता. कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय ने विभिन्न शैली के नृत्य प्रस्तुत कर तीसरा पुरस्कार प्राप्त किया.
छात्राओं ने बिहू नृत्य प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी
सांस्कृतिक कार्यक्रम में जवाहर नवोदय विद्यालय की छात्राओं ने असम की बिहू नृत्य प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी. कार्यक्रम में डीपीएस जूनियर, राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय चंदनडीह, सरस्वती विद्या मंदिर, लातेहार पब्लिक स्कूल, बुनियादी विद्यालय, विजया राज अराधना व ऋषि राज, केंद्रीय विद्यालय, राजकीय मध्य विद्यालय बाजार, बालिका उत्कृष्ट विद्यालय, चिल्ड्रेन कान्वेंट व स्वर संगम के प्रतिभागियों ने भाग लिया. मंच का संचालन स्वर संगम के आशीष टैगोर ने किया. कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी परवेज आलम, भूमि सूधार उप समार्हत्ता उदय कुमार, भू-अर्जन पदाधिकारी राजेश कुमार, डीआरडीए निदेशक प्रभात रंजन, गोपनीय शाखा प्रभारी श्रेयांस रंजन, जिला योजना पदाधिकारी संतोष भगत, जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रिंस कुमार, नगर प्रशासक राजीव रंजन व जिला परिषद सदस्य विनोद उरांव आदि ने पुरस्कारों का वितरण किया. ................लक्ष्मण यादव समेत तीन पिछड़ा आयोग के सदस्य मनोनीत
alt="" width="1079" height="658" /> Latehar : झारखंड सरकार के कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने तीन लोगों को पिछड़ा आयोग के सदस्य के रूप में मनोनीत किया है. विभाग ने इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है. मनोनीत सदस्यों में राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष सह लातेहार के होटवाग ग्राम निवासी लक्ष्मण यादव, केशव महतो (रांची) व किशोर मेहता का नाम शामिल है. झारखंड पिछड़े वर्गों के लिए राज्य आयोग अधिनियम 2002 की धारा-4 के अधीन इनका कार्यकाल पदभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी माना जायेगा. यह पदभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्षों की होगा. लक्ष्मण यादव को पिछड़ा आयोग का सदस्य बनाये जाने पर राजद जिला अध्यक्ष राम प्रवेश यादव, उपाध्यक्ष रंजीत यादव, प्रधान महासचिव मोहन सिंह यादव, लाल दीपक नाथ शाहदेव, संतोष यादव समेत कई लोग ने बधाई दी है. .............
गणतंत्र दिवस पर शिक्षण सामग्रियों का वितरण
alt="" width="1500" height="1000" /> Mahuadand (Latehar) : नेतरहाट स्थित जंगल वारफेयर स्कूल में धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया गया. इस अवसर पर पुलिस उप महानिरीक्षक सह प्राचार्य धनंजय कुमार सिंह ने तिरंगा फहराया. इस दौरान परेड कमांडर परिचारी प्रवर रोहित कुमार दुबे और टूआइसी वरीय अनुदेशक प्रेम बहादुर छेत्री के नेतृत्व में परेड किया गया. अमती पानी चीरो बॉक्साइड माइंस के ओएफएमस हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने जंगलवार फेयर स्कूल परिसर में उत्क्रमित मध्य विद्यालय के कक्षा एक से आठ तक के 150 छात्र व छात्राओं के बीच शिक्षण सामग्रियों का वितरण किया. इसमें स्कूल बैग, पेंसिल बॉक्स, ड्राइंग बुक, सामान्य ज्ञान की पुस्तकें, जूता, मौजा, कैरम बोर्ड व फुटबॉल आदि शामिल हैं. मौके पर नेतरहाट स्कूल के प्राचार्य डॉ प्रसाद पासवान, पुलिस उपाधीक्षक कृष्ण कुमार महतो, मुखिया रामबिशुन नगेशिया, समाजसेवी अजय प्रसाद समेत कई गणमान्य व जंगल वारफेयर स्कूल के अधिकारी, कर्मी और ट्रेनिंग ले रहे पुलिस बल के जवान मौजूद रहे. ..........
सड़क दुर्घटना में बेटे की मौत, मां गंभीर रूप से घायल
alt="" width="1600" height="720" /> Mahuadand (Latehar) : महुआडांड़ थाना क्षेत्र के डाल्टनगंज एसएच रोड पर अहीरपुरवा मोड़ के पास एक ऑल्टो वैन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. घटना 26 जनवरी दोपहर करीब एक बजे की है. इस सड़क दुर्घटना में लातेहार के बाजकुम ग्राम निवासी विकास कुमार उर्फ निलेश कुमार (30 वर्षीय) की मौके पर ही मौत हो गयी. जबकि कार में बैठे अन्य लोग घायल हो गये. वहीं विकास कुमार की मां गंभीर रूप से घायल हो गयी. स्थानीय ग्रामीणों की मदद से पीछे से दूसरे वाहन में आ रहे स्वजनों ने सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महुआडांड़ लाया. जहां डॉक्टर अमित खलखो ने उनका प्राथमिक उपचार किया. घटना की सूचना पाकर महुआडांड़ थाना के पुअनि जाफर आलम ने घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की. शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शनिवार को लातेहार रेलवे स्टेशन के खिखिर नदी में अंतिम संस्कार किया गया. घटना के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है. मिली जानकारी के अनुसार, एक ही परिवार के 10 लोग दो गाड़ियों में सवार होकर लातेहार से लोध वाटर फॉल घूमने जा रहे थे. तभी यह हादसा हो गया. ..........
नहीं थम रहा रफ्तार का कहर, दो हाइवा की टक्कर में उपचालक गंभीर रूप से घायल
alt="" width="1600" height="902" /> Balumath (Latehar) : बालूमाथ थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना थमने का नाम नहीं ले रहा है. तेज रफ्तार की कहर से यहां सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में इजाफा हुआ है. बालूमाथ-पाकी मार्ग झाबर के समीप गुरुवार रात दो हाइवा की आपस में जबरदस्त टक्कर हो गया. टक्कर इतनी जबरदस्ती थी कि आवाज करीब एक किलोमीटर दूरी तक सुनाई पड़ी. इतना ही नहीं दोनों वाहनों का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. इस हादसे में उपचालक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल की पहचान लातेहार थाना के कोढास-सासंग निवासी शमशेर अंसारी के रूप में हुई है. उसे बालूमाथ पुलिस की सहायता से बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहां डॉ अमरनाथ प्रसाद ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे रिम्स रेफर कर दिया. जानकारी के अनुसार, एक हाइवा तुबेद कोल माइंस से कोयला लेकर बालूमाथ के कुसमाही रेलवे कोयला साइडिंग जा रही थी. वहीं दूसरा हाइवा बालूमाथ की ओर से तुबेद कोलियरी जा था. तभी बालूमाथ-पाकी मार्ग झाबर के समीप दोनों वाहनों की टक्कर हो गयी. [wpse_comments_template]
Leave a Comment