Search

 
 
 

रांची के 10 स्कूलों में बनेंगे दस-दस कमरे

 
Ranchi: रांची जिला के 10 सरकारी स्कूलों में 10-10 कमरे बनाए जाएंगे. इसके लिए स्वीकृति दे दी गई है. जिलाभर में स्कूलों की संख्या 2100 है. जिसमें से 197 स्कूलों में मरम्मत की जरूरत है. जिसमें 165 प्राथमिक और 32 माध्यमिक स्कूल हैं. मिली जानकारी के अनुसार, फिलहाल 29 स्कूलों में मरम्मत का कार्य होगा. स्कूल भवन पुराने होने की वजह से मरम्मत करवाना अनिवार्य हो जाता है. इसके अलावा स्कूलों को उनकी नामांकन संख्या के आधार पर वार्षिक रखरखाव निधि प्राप्त होती है. 100 से कम छात्रों वाले शैक्षणिक संस्थानों को 10,000 रुपये, 250 या उससे कम छात्रों वाले संस्थानों को 25,000 रुपये, 1000 या उससे कम छात्रों वाले संस्थानों को 50,000 रुपये और 1000 से अधिक छात्रों वाले संस्थानों को 1 लाख रुपये का अनुदान मिलता है. जेईपीसी से मिली जानकारी के अनुसार, हर साल एक व्यापक योजना बनाते हैं, जो तत्काल मरम्मत की आवश्यकता वाले स्कूलों की पहचान करती है. फिर यह सूची सरकार को विचार के लिए सौंपी जाती है. इसे भी पढ़ें -राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhi-posted-on-x-and-termed-modi-government-as-the-enemy-of-the-countrys-future/">राहुल

गांधी ने एक्स पर पोस्ट कर मोदी सरकार को देश के भविष्य का शत्रु करार दिया
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही