Search

गंगा की सहायक नदियों के जीर्णोद्धार के लिए रिवर सिटीज एलायंस में झारखंड के दस यूएलबी जुड़े

  • राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के तहत नदियों का होगा कायाकल्प
Ranchi : पूरे देश में गंगा की सहायक नदियों के जीर्णोद्धार और उसकी धारा को बरकरार रखने के लिए भारत सरकार के राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ अर्बन अफेयर्स ने रिवर सिटीज एलायंस का गठन किया है. इस एलायंस में झारखंड के दस यूएलबी शामिल हो चुके हैं. इसके साथ ही अब देशभर में इस एलायंस में शामिल यूएलबी की संख्या 90 हो गयी है. ये बातें गुरुवार को केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय और नगर विकास विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला के दौरान कही गयी. कहा गया कि इस एलायंस में झारखंड से रांची, धनबाद, मेदिनीनगर, देवघर, गिरिडीह, चास, जुगसलाई, मानगो, जमशेदपुर और आदित्यपुर जुड़ गए हैं. केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय की ओर से मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने 25 नवंबर 2021 को रिवर सिटीज एलायंस को लांच किया था. इस एलायंस के गठन के पीछे सरकार की परिकल्पना है कि नदियों के किनारे बसे शहरों के विकास में नदियों के प्रति संवेदनशीलता बरती जाए. इसको लेकर राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन और राष्ट्रीय शहरी कार्य संस्थान संयुक्त रूप से राज्यों के साथ मिलकर कार्य कर रहा है.

शहरी विकास में नदियों के प्रति संवेदनशीलता दिखे

राज्य सरकार के शहरी विकास अभिकरण के निदेशक अमित कुमार ने कहा कि इस अभियान में जुड़कर शहरों को ये प्रयास करना चाहिए कि शहरी विकास में नदियों के प्रति संवेदनशीलता दिखे. इसमें नदियों के प्रदूषण स्तर को कैसे कम किया जाये और कैसे उनके कैचमेंट एरिया को अतिक्रमण मुक्त रखा जाये, इसका ध्यान रखकर विकास की योजना बने. अगर मास्टर प्लान में ऐसा प्रावधान नहीं है तो री-एसेसमेंट कर मास्टर प्लान में संशोधन किया जाये. उन्होंने इस एलायंस में जुड़े दस यूएलबी को बधाई दी. राज्य सरकार के मुख्य नगर निदेशक गजानंद राम ने कहा कि झारखंड के इन सभी दस यूएलबी में पहले जीआईएस बेस्ड मास्टर प्लान तैयार है. जरूरी है कि इसमें आवश्यक संशोधन किया जाए. कार्यक्रम में एनएमसीजी की ओर से सुमित चक्रवर्ती, निउआ की ओर से रापुल सचदेवा सहित कई उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें – पिठोरिया">https://lagatar.in/pithoria-police-destroyed-poppy-cultivation-in-4-acres/">पिठोरिया

पुलिस ने  4 एकड़ में लगी अफीम की खेती को नष्ट किया
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp