Search

 
 
 

टेंडर कमीशन घोटाला: आलमगीर आलम आज निकलेंगे जेल से, रिलीज ऑर्डर जारी

Ranchi: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम  आज जेल से निकलेंगे. ईडी की विशेष कोर्ट ने आलमगीर आलम की बेल की निर्धारित राशि जमा करने के बाद उनका रिलीज़ आर्डर जारी कर दिया. इससे पहले पीएमएलए की विशेष  कोर्ट में उनके अधिवक्ता ने बेल बॉन्ड  की राशि 1-1 लाख के दो निजी मुचलके को भरा था.
 
  • बेल बॉन्ड  की राशि 1-1 लाख के दो निजी मुचलके को भरा गया

Ranchi: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम  आज जेल से निकलेंगे. ईडी की विशेष कोर्ट ने आलमगीर आलम की बेल की निर्धारित राशि जमा करने के बाद उनका रिलीज ऑर्डर जारी कर दिया. इससे पहले पीएमएलए की विशेष  कोर्ट में उनके अधिवक्ता ने बेल बॉन्ड  की राशि 1-1 लाख के दो निजी मुचलके को भरा था. जिसके बाद अदालत ने पर आलमगीर आलम को  नियमित जमानत दी.

 

आलमगीर आलम की पत्नी विधायक निसात आलम बेलर बनी हैं. सोमवार को सुप्रीम कोर्ट से  उनकी जमानत याचिका मंजूर होने के बाद चौथे दिन  पीएमएलए कोर्ट में न्यायिक प्रक्रिया पूरी की गयी,  जिसके बाद उनका रिलीज आदेश आज बिरसा मुंडा जेल भेजा गया है. जेल प्रशासन द्वारा सारी औपचारिकता पूरी करने के बाद उन्हें आज जमानत पर छोड़ा जाएगा.  ईडी ने उन्हें 15 मई 2024 को गिरफ्तार किया था .

 

यहां बता दें कि करीब 2 साल  से आलमगीर आलम जेल में बंद हैं. गिरफ्तारी से पहले आलमगीर आलम के OSD संजीव लाल और उनके नौकर समेत ठेकेदार और कांट्रेक्टर के ठिकाने पर ईडी ने 6 मई 2024 को छापेमारी किया था. छापेमारी में संजीव लाल के नौकर जहांगीर आलम के ठिकाने से 32 करोड़ अधिक कैश, ठेकेदार  मुन्ना सिंह 2.93 करोड़ और कांट्रेक्टर राजीव सिंह के ठिकाने से 2.14 करोड़ ईडी ने बरामद किया था .

यहां बता दें कि  ग्रामीण विकास विभाग के योजनाओं के टेंडर में कमीशन का खेल चल रहा था. इस कमीशन की वसूली रकम नीचे से लेकर ऊपर तक अधिकारियों और नेताओं तक पहुंचता था.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही