Search

 
 
 

रांची में सिटी बसों के फेयर सिस्टम के लिए चौथी बार टेंडर जारी

 
Ranchi: रांची नगर निगम द्वारा चौथी बार बसों का किराया वसूलने के सिस्टम के लिए टेंडर जारी किया गया है. दरअसल, रांची नगर निगम जल्द शहरवासियों को सस्ता ट्रांसपोर्ट मुहैया करवाने के लिए 240 सिटी बसों का परिचालन शुरू करने वाला है. इन सिटी बसों में किराया वसूलने के लिए ऑटोमेटिक फेयर कलेक्शन सिस्टम का इस्तेमाल किया जाना है. इसी सिस्टम को लगाने के लिए नगर निगम एजेंसी की तलाश कर रही हैं. इसके लिए रांची नगर निगम पहले भी तीन बार टेंडर निकाला चुका है, पर किसी एजेंसी ने इसमें दिलचस्पी नहीं दिखाई. एजेंसी के चयन के बाद सबसे पहले वर्तमान में चल रही सिटी बसों पर यह सिस्टम लगाया जाना है. उसके बाद नयी बसें खरीदने के बाद उन बसों में ही यह सिस्टम लगाया जाना है. इसे भी पढ़ें- 28">https://lagatar.in/president-will-attend-cuj-convocation-on-28th-ranchi-dc-gives-necessary-instructions-regarding-karcade-movement/">28

को राष्ट्रपति CUJ के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल, कारकेड मूवमेंट को लेकर रांची डीसी ने दिये जरूरी निर्देश
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही