Search

 
 
 

धनबाद नगर निगम में रोड-नाली की 55 योजनाओं के लिए डाला टेंडर

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/10-12-trucks-of-cattle-are-being-sent-daily-to-bengal-and-bangladesh-via-dhanbad/">(Dhanbad)

जिले में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में चयनित योजनाओं को धरातल पर उतारने की कवायद शुरू हो गई है. नगर निगम क्षेत्र में सड़क, नाली समेत कुल 55 योजनाओं के लिए 24 अगस्त को टेंडर डाला गया. नगर निगम परिसर में टेंडर डालने को लेकर सुबह से गहमागहमी रही. टेंडर डालने की प्रक्रिया सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चली. अपना दबदबा बनाने के लिए सिंह मेंशन, रघुकुल, वासेपुर गैंग के समर्थक दिनभर डटे रहे. छोटे ठेकेदारों के साथ तालमेल बैठाने की कोशिश भी होती रही. टेंडर डालने में किसी तहत का व्यवधान उत्पन्न नहीं हो इसके लिए नगर निगम कार्यालय के मुख्य गेट पर अभियंता भी पहरेदारी करते नजर आए. कुछ ठेकेदार यह भी कहते मिले कि टेंडर तो सिर्फ दिखावा है, सब कुछ पहले से ही सेट हो गया है. ज्ञात हो कि सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत अलग-अलग वार्डों से सड़क, नाली की सैकड़ों शिकायतें मिली थीं. उन्हें दूर करने के लिए शहरी क्षेत्र में कुल18 करोड़ की योजनाओं का टेंडर हो रहा है. इसके पहले भी निगम में एक बार टेंडर हो चुका. दूसरी बार हो रहे टेंडर की अंतिम तिथि 24 अगस्त थी. निगम अधिकारियों के अनुसार इसके बाद सड़क, नाली के लिए एक बार और टेंडर कराया जाएगा. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-truck-hit-the-car-in-mahuda-both-the-riders-including-the-woman-narrowly-survived/">धनबाद

: महुदा में ट्रक ने कार को मारी टक्कर, महिला समेत दोनों सवार बाल-बाल बचे [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही