Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने किया संन्यास का ऐलान, दुबई टेनिस चैम्पियनशिप में होगा आखिरी टूर्नामेंट

Lagatar Desk : भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने बड़ा ऐलान किया है. सानिया ने टेनिस से संन्यास का ऐलान किया है. जिससे उनके फैंस को झटका लगा है. बता दें कि पिछले कुछ दिनों से सानिया मिर्जा के पति पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से तलाक की खबरे आ रही थी. इसी बीच सानिया ने अपने प्रोफेशनल टेनिस करियर से संन्यास का ऐलान कर दिया. बताया जा रहा है कि सानिया ने यह फैसला उनकी चोट को लेकर किया है. वहीं सानिया ने कहा कि वह अगले महीने दुबई टेनिस चैम्पियनशिप में खेलेंगी. इसे भी पढ़ें- बिहार">https://lagatar.in/caste-survey-starts-in-bihar-from-today-only-castes-will-be-listed/">बिहार

में आज से शुरू जाति सर्वेक्षण, सिर्फ जातियां होगी सूचीबद्ध

टुर्नामेंट का आगाज 19 फरवरी को होगा

दुबई टेनिस चैम्पियनशिप सानिया मिर्जा के करियर का आखिरी टूर्नामेंट होगा. इस टुर्नामेंट का आगाज 19 फरवरी को होगा.यह एक WTA 1000 इवेंट होगा. न्यूज एजेंसी के मुताबिर सानिया अपने फैन्स को इसी टूर्नामेंट में आखिरी बार खेलती नजर आएंगी.

सानिया मिर्जा डबल्स में वर्ल्ड नंबर-1 भी रह चुकी हैं

बता दें कि भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा डबल्स में वर्ल्ड नंबर-1 भी रह चुकी हैं.बता दें कि सानिया ने पिछले साल ही ऐलान कर दिया था कि वह 2022 के आखिर में संन्यास ले लेंगी. मगर वह चोट के कारण यूएस ओपन नहीं खेल सकी थीं. ऐसे में सानिया मिर्जा इस साल का पहला ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन खेलेंगी. इसके बाद यूएई में चैम्पियनशिप खेलकर टेनिस को अलविदा कह देंगी. इसे भी पढ़ें- कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-four-important-news-of-the-district-including-annual-athlete-competition-in-sainik-school/">कोडरमा

: सैनिक स्कूल में वार्षिक एथलीट प्रतिस्पर्धा समेत जिले की चार अहम खबरें

सानिया मिर्जा को मिल चुके हैं कई अवॉर्ड

टेनिस स्टार सानिया मिर्जा को अपने अच्छे प्रदर्शन के लिए कई अवॉर्ड से नवाजा गया है. जिसमें अर्जुन अवॉर्ड (2004), पद्म श्री अवॉर्ड (2006), राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड (2015) और पद्म भूषण अवॉर्ड (2016) से भी सम्मानित हैं. सानिया ने अब तक 6 बड़ी चैम्पियनशिप में मेडल जीते हैं. उन्होंने डबल्स में ऑस्ट्रेलियन ओपन (2016), विम्बलडन (2015) और यूएस ओपन (2015) खिताब जीता है. इसके अलावा उन्होंने मिक्स्ड डबल्स में भी तीन ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन (2009), फ्रेंच ओपन (2012) और यूएस ओपन (2014) खिताब जीते हैं. इसे भी पढ़ें- ‘शुभम">https://lagatar.in/shubham-sandesh-investigation-contractors-belching-patients-food-at-sheikh-bhikhari-medical-college-hospital/">‘शुभम

 संदेश’ पड़ताल : शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मरीजों का भोजन डकार रहे ठेकेदार [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही